: धूमधाम से निकली उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की तीसरी सवारी
Mon, Jul 24, 2023
मुख्यमंत्री श्री चौहान सपत्निक भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन कर सवारी में शामिल हुए
उज्जैन 24 जुलाई। भगवान महाकालेश्वर की तीसरी सवारी आज धूमधाम से निकाली गई। सवारी निकलने के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ विधि-विधान से भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन-अर्चन किया एवं सवारी को आगे बढ़ाया। सवारी सभा मण्डप से होकर महाकाल चौराहा एवं गुदरी चौराहा, रामानुजकोट होते हुए रामघाट पहुंची। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, पत्नी श्रीमती साधना सिंह सवारी मार्ग में सवारी के साथ पैदल चलकर रामघाट तक पहुंचे। मार्ग में अन्य भक्तों के साथ मुख्यमंत्री भी शिवभक्ति में लीन नजर आये। उन्होंने भजन मण्डलियों का साथ झांझ बजाकर दिया एवं जय महाकाल के नारे लगाये। मार्ग में बड़ी संख्या में बाबा महाकाल की पालकी के दर्शन हेतु खड़े दर्शनार्थियों का एवं मार्ग के मकानों में रहने वाले स्थाई निवासियों का अभिवादन मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हाथ हिलाकर किया। लगभग 5 बजे बाबा महाकाल की पालकी रामघाट पहुंची। यहां पर भगवान चंद्रमौलेश्वर के मां शिप्रा के जल से अभिषेक एवं इसके बाद पूजन-अर्चन किया गया। पूजन-अर्चन में भी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं श्रीमती साधना सिंह ने भाग लिया। सभा मण्डप एवं सवारी मार्ग व रामघाट पर मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री पारस जैन, श्री बहादुर सिंह चौहान, श्री महेश परमार, श्री मुरली मोरवाल, महापौर श्री मुकेश टटवाल, यूडीए अध्यक्ष श्री श्याम बंसल, संभागायुक्त श्री संदीप यादव, आईजी श्री संतोष कुमार सिंह, डीआईजी श्री अनिल कुशवाह, कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री रोशन सिंह, प्रशासक श्री संदीप सोनी, महानिर्वाणी अखाड़े के महन्त श्री विनीत गिरि महाराज, प्रबंध समिति सदस्य पं.प्रदीप गुरू, श्री राजेन्द्र शर्मा, श्री राम शर्मा, श्री विवेक जोशी, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला, श्री जगदीश अग्रवाल, श्री ओम जैन, श्री विशाल राजौरिया, श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री राजपाल सिंह सिसौदिया, श्री इकबाल सिंह गांधी आदि गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
: गाडरवारा, बीआरसी ने किया शालाओं का निरीक्षण
Sat, Jul 22, 2023
बीआरसी ने किया शालाओं का निरीक्षण
गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा विकासखंड के बीआरसी गिरीश पटैल ने बीएसी पवन राजौरिया के साथ एक ही दिन क्षेत्र की 11 विभिन्न शालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम गरधा की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला, टेकापार की शासकीय प्राथमिक शाला, ईजीएस शाला, ग्राम पिपरिया कला , संजयनगर रम्पुरा, बम्होरी खुर्द , झिरिया की प्राथमिक शालाओ, बम्होरी कलां , झिरिया ,रम्पुरा की माध्यमिक शाला का निरीक्षण कर बेसलाइन टेस्ट , समूह निर्माण,ओलंपियाड पंजीयन, राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट परीक्षा फार्म भरवाने , मध्यान्ह भोजन की जानकारी प्रतिदिन भरने, एसएएस साप्ताहिक टेस्ट करवाये जाने के निर्देश दिये । उंन्होने छात्र छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने की बात पर भी जोर दिया। बीएसी पवन राजौरिया ने नवभारत साक्षरता से जुड़ी जानकारी निरीक्षण के दौरान दी। निरीक्षण के समय शालाओ में शिक्षक एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही। उल्लेखनीय है कि उन्होंने कमला देवी पब्लिक स्कूल बम्होरी कला का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। विदित हो कि जुलाई माह से ही शेक्षणिक व्यवस्थाओं के अवलोकन की दृष्टि से बीआरसी श्री पटैल चिरहकलां, पलोहाबड़ा , बिचुआ, थरेरी की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओ का निरीक्षण पहले ही कर चुके है।
: गाडरवारा, बीटीआई स्कूल में कौशल विकास प्रदर्शनी आयोजित
Sat, Jul 15, 2023
बीटीआई स्कूल में कौशल विकास प्रदर्शनी आयोजितगाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय बालक उ मा विद्यालय (बी टी आई) में शासन के निर्देशानुसार विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में संचालित नवीन व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत ट्रेड सूचना प्रौद्यौगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर में स्किल एक्सपो प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में प्राचार्य जयमोहन शर्मा के नेतृत्व में विद्यालय के दोनों ट्रेड्स के छात्रों ने व्यावसायिक प्रशिक्षकों विनोद कुमार तिवारी एवं अंशुमान दुबे के मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में अपनी अपनी ट्रेड्स की विषयवस्तु से संबंधित मॉडल्स, चार्ट्स, एवं लघुनाटीकाओं का प्रदर्शन किया गया। उक्त कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रतापनारायण ने मुख्य निरीक्षक के रूप में प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा से छात्रों को रोजगार के अवसर मिल रहे है। व्यावसायिक शिक्षा छात्रों के लिए बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में कदम संस्था प्रमुख अजय खत्री, प्राचार्य आरती पाठक, आदर्श उमावि प्राचार्य के के वर्मा, आमगाँव उमावि प्राचार्य मोहन मुरारी दुबे जी , कन्या नवीन उमावि प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के अंत मे जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर संस्था के शिक्षक एवं छात्रों की उपस्थिति रही।