Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

प्राकृतिक खेती समय की आवश्यकता : प्राकृतिक खेती के संबंध में कार्यशाला का आयोजन

Aditi News Team

Thu, Nov 6, 2025

रिपोर्टर अनिल जैन

प्राकृतिक खेती के संबंध में कार्यशाला का आयोजन

प्राकृतिक खेती समय की आवश्यकता

गोसलपुर।सिहोरा तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत कछपुरा के सभा कक्ष में शनिवार को परियोजना संचालक आत्मा किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग जबलपुर के द्वारा कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम के तहत कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया संगोष्ठी में पधारे कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.एस बी अग्रवाल ने किसान संगोष्ठी में उपस्थित सभी किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने एवं कम लागत में अधिक लाभ कमाने की अनेक विधियां बताई जैसे प्राकृतिक खेती की आवश्यकता महत्व प्राकृतिक खेती के सिद्धांत जुताई जल प्रबंधन पौधों की दिशा सहयोगी फसले आच्छादन सूक्ष्म पर्यावरण केशाकषण शक्ति देशी केंचुओ की गतिविधियां गुरुत्वाकर्षण बल भवंडर देसी बीज प्राकृतिक कृषि के आधार स्तंभ बीजामृत जीवामृत वपसा आच्छादन सह जीवन फसल प्रबंधन बीज उपचार जैसे अनेक तौर तरीके व विधियां किसानों को बताई गई प्राकृतिक खेती के फायदे जैसे पर्यावरण की दृष्टि से लाभ मिट्टी की दृष्टि से लाभ सहित मुख्य रुप से यह बताया गया की प्राकृतिक खेती में मुख्य आधार देसी गाय है प्राकृतिक खेती कृषि की प्राचीन पद्धति है यह भूमि के प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखती है जैसी तमाम जानकारियां वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसबी अग्रवाल ने कृषि संगोष्ठी में शामिल सभी किसानों को बताई इस मौके पर आत्मा परियोजना की बीटीएम रिचा तिवारी एटीएम साक्षी ओझा ने भी प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह किसानों को दी एवं विभाग द्वारा संचालित अनेक योजनाओं की जानकारी भी किसानों को प्रदान की कृषक संगोष्ठी में प्रगतिशील किसान जयराम केवट ने भी अपने विचार रखे इस मौके पर बड़ी संख्या में कृषक बंधु शामिल थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

प्राकृतिक खेती समय की आवश्यकता

प्राकृतिक खेती के संबंध में कार्यशाला का आयोजन

जरूरी खबरें