Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

सभा में 320 महिला स्व सहायता समूह 30 ग्राम संगठन की महिलायो ने दोबारा भाग लिया

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

कलनिकलेगी “सिहोरा स्वाभिमान” वाहन रैली : सिहोरा जिला आंदोलन की जबरदस्त शुरुआत — क्रमिक भूख हड़ताल हुई प्रारंभ, प्रशासन को खुली ललकार,

Aditi News Team

Wed, Dec 3, 2025

रिपोर्टर अनिल जैन

सिहोरा जिला आंदोलन की जबरदस्त शुरुआत — क्रमिक भूख हड़ताल हुई प्रारंभ, प्रशासन को खुली ललकार,

कलनिकलेगी “सिहोरा स्वाभिमान” वाहन रैली

सिहोरा।सिहोरा जिला गठन को लेकर बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। क्रमिक भूख हड़ताल के साथ सिहोरा जिला आंदोलन की शुरुआत इतनी जबरदस्त रही कि सुबह से शाम तक पूरे शहर में जोश और आक्रोश दोनों दिखाई दिए।

पूरा दिन आंदोलनकारी प्रशासन को सिहोरा जिला बनाने की खुली ललकार देते रहे, और बस स्टैंड से लेकर प्रमुख चौराहों तक “जिला दो — न्याय दो” के नारे गूंजते रहे।

भाजपा के अनेक नेताओं ने दिया समर्थन

आश्चर्यजनक रूप से आज आंदोलन को भाजपा के कई स्थानीय नेताओं ने भी खुलकर समर्थन दिया। नेताओं ने क्रमिक भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचकर कहा कि सिहोरा जिला जनता की जनभावना है और इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए।

महिलाएं भी आज देंगी शक्ति समर्थन

आमजन के साथ अब महिलाएं भी आंदोलन में मजबूती से उतर रही हैं। जानकारी के अनुसार, आज बड़ी संख्या में महिलाएं भी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगी, जिससे आंदोलन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

शाम 4 बजे निकलेगी “सिहोरा स्वाभिमान” वाहन रैली

आंदोलनकारियों ने घोषणा की है कि आज शाम 4:00 बजे “सिहोरा स्वाभिमान” वाहन रैली निकाली जाएगी। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरकर सरकार तक सिहोरावासियों का संदेश पहुंचाएगी।

स्थानीय युवाओं, सामाजिक संगठनों और बाजार व्यापारियों ने रैली को सफल बनाने के लिए लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

सिहोरा में उबाल

बुधवार को दिखी भीड़ और उत्साह इस बात का संकेत है कि अब सिहोरा जिला आंदोलन नई गति पकड़ चुका है। जनता का कहना है कि यह आंदोलन आश्वासनों का झुनझुना लेने नही बल्कि सिहोरा जिला का हक लेने के लिए शुरू हुआ है।

ये बैठे क्रमिक भूख हड़ताल पर -

प्रकाश पांडे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, रामजी शुक्ला,अनिल जैन, शिशिर पांडे,बब्लू सोनी,गोरीहर राजे,निशार अहमद अंसारी,मोहन सोंधिया, मूलचंद विश्वकर्मा,आनंद प्रकाश जैन,अतुल जैन,रमा चौरसिया, कृष्ण कुमार कुररिया,चिंटू ठाकुर, राजेन्द्र गर्ग,अनिल दाहिया,भरत नामदेव,बनवारी गुप्ता, अनिल खम्परिया,डल्ली सेठ, लक्ष्मी नारायण पटेल,देव शुक्ला, नासिर खान, शिवकुमार गर्ग,मदन मोहन रजक,भावेश गुप्ता, निखिल आहूजा,संतोष तिवारी आदि शामिल रहे।

Tags :

जबलपुर

सिहोरा

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें