Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास नरसिंहपुर मोरिस नाथ ने बताया : जिले में यूरिया 1482 मी. टन, डीएपी 2 हजार 518 मी. टन, एनपीके 5 हजार 497 मी. टन और एसएसपी 7 हजार 483 मी. टन भंडारित है

Aditi News Team

Tue, Dec 9, 2025

जिले में यूरिया 1482 मी. टन, डीएपी 2 हजार 518 मी. टन, एनपीके 5 हजार 497 मी. टन और एसएसपी 7 हजार 483 मी. टन भंडारित है

नरसिंहपुर ।उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास नरसिंहपुर श्री मोरिस नाथ ने बताया कि सोमवार 8 दिसम्बर 2025 तक जिले में यूरिया 1482 मी. टन, डीएपी 2 हजार 518 मी. टन, एनपीके 5 हजार 497 मी. टन और एसएसपी 7 हजार 483 मी. टन भंडारित है। जिले के 6 मार्कफेड डबल लॉक केन्द्रों में 805 डीएपी, 3 हजार 926 एनपीके और 2 हजार 204 मी. टन एसएसपी उपलब्ध है। इसी तरह पैक्स (समितियों) के 104 केन्द्रों में 1282 मी. टन यूरिया, 1105 मी. टन डीएपी, 899 मी. टन एनपीके और 1954 मी. टन एसएसपी उपलब्ध है। एमपी एग्रो में 20 मी. टन डीएपी, 127 मी. टन एनपीके और 5 मी. टन एसएसपी उपलब्ध है। इसके अलावा निजी विक्रेताओं के पास 200 मी. टन यूरिया, 588 मी. टन डीएपी, 545 मी. टन एनपीके और 3 हजार 320 मी. टन एसएसपी उपलब्ध है।

कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में किसानों के लिए लगातार उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में रबी वर्ष 2024- 25 में माह नवंबर तक 16 हजार 548 मी. टन यूरिया का वितरण किया गया था, जबकि इस वर्ष रबी 2025- 26 में माह नवंबर तक 21 हजार 845 मी. टन वितरण गया है, जो गत वर्ष की तुलना में अधिक है। इसी प्रकार रबी वर्ष 2024- 25 में माह दिसम्बर तक 11 हजार 662 मी. टन डीएपी का वितरण किया था, जबकि इस रबी 2025- 26 में माह दिसम्बर तक 11 हजार 925 मी. टन भंडारण किया गया है, जो गत वर्ष की तुलना में अधिक है।

जिले में लगातार किसानों के लिए उर्वरकों की रैक प्राप्त हो रही है। नरसिंहपुर रैक प्वाइंट पर इफको कम्पनी का डीएपी 3800 मी.टन रैक प्राप्‍त हो गई है। जिसे मार्कफेड गोदाम, समितियों, एमपीएग्रो एवं निजी विक्रेताओं पर भंडारण कराया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार गर्वमेंट क्षेत्र में 70 प्रतिशत और प्राईवेट क्षेत्र में 30 प्रतिशत प्रदाय किया गया है। जिले में उर्वरक का भंडारण है। जिले में डबल लॉक केन्द्र से सभी सहकारी समितियों को यूरिया की आपूर्ति की जा रही। जो किसान समिति के सदस्य है, वे अपनी- अपनी समितियों से उर्वरक क्रय करें तथा शेष किसान जिले के डबल लॉक केन्द्रों, विपणन सहकारी समिति एमपी एग्रो एवं निजी विक्रेताओं के यहां से उर्वरक क्रय कर सकते हैं। किसानों से आग्रह किया गया है कि खाद से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या एवं खाद मिलने में असुविधा संबंधी सूचना श्रीमती सुनीता मवासे पटेल के मो. 9131655751 अनुविभागीय कृषि अधिकारी उपसंभाग नरसिंहपुर (नरसिंहपुर, करेली एवं गोटेगांव) और अनुविभागीय कृषि अधिकारी उपसंभाग गाडरवारा श्रीमती पूजा पासी के मो. 9827576645 (चीचली, चॉवरपाठा व सांईखेडा) पर दे सकते हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर जिले के सभी किसान ध्यान दे

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास नरसिंहपुर श्री मोरिस नाथ ने बताया

जिम्मेदार अधिकारी यह भी ध्यान दे कि यह विधिवत सभी किसानों को आसानी से मिल सके

जरूरी खबरें