Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा : जल संचय अभियान अन्तर्गत सीता रेवा नदी एवं नोनिया कछार की झिरिया में बोरी बंधान किया गया

Aditi News Team

Wed, Dec 31, 2025

जल संचय अभियान अन्तर्गत सीता रेवा नदी एवं नोनिया कछार की झिरिया में बोरी बंधान किया गया

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा आज दिनांक 30/12/2025 को विकासखण्ड चीचली में जल संचय अभियान अन्तर्गत सेक्टर क्रमांक 01 चीचली मे दो स्थानों में बोरी बंधान किया गया जिसमे नवांकुर संस्था माही सामाजिक संस्थान चीचली नवांकुर संस्था हरदौल जन सेवा समिति बसुरिया नवांकुर संस्था भीष्म शिक्षा समिति सुखाखेरी, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों एवं परामर्शदाता के द्वारा बाघाकुडी रोड कलदाऊ घांट में 110 बोरियों का तथा नोनिया कछार झिरिया में 89 बोरियों का बंधान बनाया गया ।

यह बोरी बंधान मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चलाए गए"जल संचय अभियान 15 नम्बर से 31 दिसंबर 2025"के अन्तर्गत किया गया है,इसके माध्यम से बहते जल को रोककर ग्रीष्म काल में पशु-पक्षियों व मनुष्य को जल की उपलब्धता सुनिश्चित कराना तथा भूमिगत जल में वृद्धि करना, बंधान के आस-पास के किसानों के लिए कृषि सिंचाई हेतु जल की उपलब्धता से कृषि सिंचाई के रकबे में वृद्धि कर उनकी आय में बढ़ोतरी करने के साथ ही सब्जी व तरबूज की फसल उत्पादन हेतु जल संचय से जल की उपलब्धता सुनिश्चित कराना इत्यादि प्रमुख उद्देश्यों की पूर्ति करना है।

जल संचय अभियान अन्तर्गत इस बोरी बंधान कार्य में मध्यप्रदेश जन अभियान अभियान परिषद की विकासखण्ड समन्वयक सुश्री स्मिता दांडे जी, नवांकुर संस्था माही सामाजिक संस्थान चीचली के अध्यक्ष श्री संतोष चौरसिया ,नवांकुर संस्था हरदौल जन सेवा समिति बसुरिया के अध्यक्ष श्री रामकृष्ण राजपूत व सचिव श्री रामेश्वर वर्मा नवांकुर संस्था भीष्म शिक्षा समिति सुखाखेरी के कार्यक्रम समन्वयक श्री कुलदीप कौरव एवं , स्वप्निल बड़ारया , पाठ्यक्रम के परामर्शदाता कुमारी राधा कीर CMCLDP छात्र रश्मि कीर , दशरथ श्रीवास, राकेश पाली ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की सहभागिता रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद्

जल संचय अभियान अन्तर्गत

जरूरी खबरें