Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

तेज आवाज में डीजे बजाने पर संचालक पर ₹5,000 का चालान

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

करेली के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 200 जोड़ों का हुआ परिणय संस्कार, : नरसिंहपुर जिले के करेली स्थित नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाय योजना के तहत

Aditi News Team

Sun, Apr 19, 2026

करेली के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 200 जोड़ों का हुआ परिणय संस्कार,

करेली। नरसिंहपुर जिले के करेली स्थित नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाय योजना के तहत एक भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्यक्रम में 200 जोड़ों ने पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह और निकाह के बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की।मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह रहे। नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाय योजना प्रदेश के मध्यम और गरीब वर्ग के परिवारों के लिए एक बड़ी राहत बनकर सामने आई है। उन्होंने कहा, "इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को विवाह के भारी-भरकम खर्च और कर्ज के बोझ से मुक्त करना है। सरकार कमजोर वर्ग के सशक्तिकरण और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।"

इस विशाल आयोजन में क्षेत्र के कई दिग्गज जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तेंदूखेड़ा विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल, गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश, भाजपा जिला अध्यक्ष राम स्नेही पाठक, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र स्वामी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला ममार और पार्षद श्रीमती संगीता शर्मा विशेष रूप से सम्मिलित हुए। प्रशासनिक स्तर पर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह भी आयोजन स्थल पर मौजूद रहीं और उन्होंने व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था

कृषि उपज मंडी में आयोजित इस भव्य समारोह के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं। सामूहिक विवाह के दौरान सुरक्षा और भोजन आदि की व्यवस्थाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने संतोष व्यक्त किया। उपस्थित जनसमूह और नव-दंपतियों के परिजनों ने सरकार की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाय योजना

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह

जरूरी खबरें