Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

दबंगों ने फर्जी किसान बनवाकर और दस्तावेज़ों में फर्जीवाड़ा किया : उज्जैन जिले के उन्हेल तहसील से आए किसान परिवारों से उमंग सिंगार ने मुलाकात की

Aditi News Team

Sun, Nov 2, 2025

उज्जैन जिले के उन्हेल तहसील से आए किसान परिवारों से उमंग सिंगार ने मुलाकात की

ये किसान परिवार वर्ष 1962 से जिस ज़मीन पर काबिज़ हैं, उनके साथ खुली धोखाधड़ी की गई है। इन किसानों की लगभग 30 एकड़, करोड़ों रुपये मूल्य की ज़मीन पर दबंगों ने फर्जी किसान बनवाकर और दस्तावेज़ों में फर्जीवाड़ा कर रजिस्ट्री अपने नाम पर करा ली।

जबकि किसानों के पास असली दस्तावेज़ मौजूद हैं और वे वर्षों से उसी ज़मीन पर खेती कर रहे हैं। दबंगों ने एक फर्जी माधवराव नामक व्यक्ति के ज़रिए मुख्यमंत्री के करीबी नीलेश यादव (उज्जैन निवासी) के नाम पर फर्जी रजिस्ट्री करा ली। अब ये दबंग किसानों को डराकर, धमकाकर ज़मीन छोड़ने और समझौता करने का दबाव बना रहे हैं।यह सत्ता का खुला दुरुपयोग है।

सिंगार ने सीएम को अवगत कराया और बताया कि आज मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस है और मुख्यमंत्री जी, यह मामला आपके गृह ज़िले का है। यह कैसा स्थापना दिवस है, जब आपके ही क्षेत्र के किसान अपने हक की ज़मीन से बेदखल किए जा रहे हैं?

उमंग सिंगार ने मुख्यमंत्री से आग्रह है किया है कि इस गंभीर मामले पर तुरंत संज्ञान लें। जो किसान पिछले 70 वर्षों से अपनी ज़मीन पर काबिज़ हैं, उन्हें उनका हक मिलना चाहिए। स्थापना दिवस के अवसर पर आप न्याय का ऐसा निर्णय लें, जो इन किसानों के जीवन में भरोसा और आशा वापस लाए।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

दबंगों ने फर्जी किसान बनवाकर और दस्तावेज़ों में फर्जीवाड़ा कर

जरूरी खबरें