Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

नरसिंहपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर कृषि उपज मंडी में भव्य कार्यक्रम : जनजातीय संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, संरक्षण के साथ विकास का संकल्प लें- कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल

Aditi News Team

Mon, Aug 10, 2026

जनजातीय संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, संरक्षण के साथ विकास का संकल्प लें- कैबिनेट मंत्री श्री पटेल

विश्व आदिवासी दिवस पर कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में हुए शामिल

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कृषि उपज मंडी, नरसिंहपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग श्री प्रहलाद सिंह पटेल मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और प्रकृति के साथ संतुलित जीवनशैली की सराहना की।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जनजातीय संस्कृति और परंपराएं इस सृष्टि का अनमोल उपहार हैं। जनजातीय समाज ने सदियों से प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व और संतुलन का जीवन जीते हुए अपनी गौरवशाली परंपराओं को संरक्षित रखा है। इन परंपराओं का संरक्षण करते हुए जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में जनजातीय समाज के सशक्तिकरण को नई गति मिली है। जनजातीय क्षेत्रों में विकास सुविधाओं के विस्तार, युवाओं के लिए अवसर और परिवारों की आजीविका सशक्त करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। विकास के साथ संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण भी हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

मंत्री श्री पटेल ने वीरांगना रानी दुर्गावती के अद्वितीय साहस, रणनीतिक क्षमता और दूरदर्शिता का उल्लेख करते हुए जनजातीय समाज के त्याग, बलिदान, युद्ध कौशल, पारंपरिक ज्ञान और सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज अपनी ज्ञान एवं संस्कृति की परंपरा को पीढ़ी-दर-पीढ़ी जीवंत रूप में आगे बढ़ा रहा है, जो उसकी समृद्ध विरासत का प्रतीक है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कार्यक्रम में जनजातीय कला, संस्कृति एवं परंपराओं की विविधता की मनोहारी झलक देखने को मिली। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया। इस अवसर पर जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत के संरक्षण एवं विकास का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में विधायक श्री महेंद्र नागेश, विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, श्री रामसनेही पाठक, जिला पंचायत सदस्य श्री सीताराम नामदेव, श्री नीलेश काकोड़िया, श्री अशोक, श्री एम.एस. धुर्वे, श्रीमती मीना शाह, प्रदेश अध्यक्ष, गोंड महासभा श्रीमती तरुण लता धुर्वे, श्रीमती सरोज धुर्वे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना, अन्य अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के नागरिक मौजूद थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

जरूरी खबरें