Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

अपहरण के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया

ग्रामीणों की शिकायत पर बोदरी पंचायत पहुंचे जांच अधिकारी : ग्रामीणों ने ग्राम के सरपंच,सचिव के खिलाफ निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की थी

Aditi News Team

Wed, Jul 29, 2026

ग्रामीणों की शिकायत पर बोदरी पंचायत पहुंचे जांच अधिकारी

ग्रामीणों ने ग्राम के सरपंच,सचिव के खिलाफ निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की थी

ग्राम पंचायत बोदरी विकासखंड सांईखेड़ा जिला नरसिंहपुर का मामला, पिछले दिनों ग्रामीणों द्वारा ग्राम के सरपंच, सचिव के खिलाफ निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के मामले हेतु सीईओ सांईखेड़ा लिखित रूप में शिकायती आवेदन दिया गया,ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच सचिव शासन से जो राशि गांव के विकास के लिए आती है उसका गवन सरपंच सचिव मिलकर कर रहे हैं गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहा, वर्तमान में जो भी निर्माण कर चल रहे हैं अधूरे पड़े हैं चाहे सड़क निर्माण हो आंगनवाड़ी भवन निर्माण सामुदायिक भवन हो, श्मशान घाट की दीवाल, एवं अन्य अधूरे पड़े निर्माण कार्यों की शिकायत शासन प्रशासन से की गई, इन्हीं को लेकर जनपद पंचायत साईं खेड़ा से जांच हेतु अधिकारी ग्राम बोदरी पहुंचे।स्थानीय पत्रकारों द्वारा सरपंच महोदय से गांव में चल रहे विकास कार्यों का स्पष्टीकरण मांगा जिसपर ग्राम के सरपंच एवं सचिव द्वारा बताया गया कि नल जल योजना वाटर सप्लाई के चेंबर लगे हुए हैं,नालियों की नियमित साफ सफाई भी की जाती है, नाली निर्माण कार्य पूर्ण पाए गए हैं, सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है, इसलिए स्लिप लेवल तक पहुंच गया है, श्मशान घाट सीसी रोड की राशि की ₹500000 राशि खाते में जमा पाई गई। शेष निर्माण कार्य प्रगति पर हैं ग्राम पंचायत में हो रही बैठकों की मुनादी करा कर ग्राम वासियों को जानकारी दे दी जाती है।ग्रामीणों द्वारा जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह सरासर निराधार हैं एवं बे बुनियाद है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

ग्राम पंचायत बोदरी सरपंच

जनपद सांईखेड़ा सीईओ विशाल सोनी

ग्राम पंचायत बोदरी सचिव

जरूरी खबरें