Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

अपहरण के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया

ट्रेन में हुई चोरी को महीनौ बीता,जीआरपी आरपीएफ के हाथ खाली? : पीड़िताओं ने आरोप है कि रेलवे पुलिस यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं, बार-बार चक्कर लगाने के बाद आश्वाशन ही मिला

Aditi News Team

Thu, Jul 30, 2026

ट्रेन में हुई चोरी को महीनौ बीता,जीआरपी आरपीएफ के हाथ खाली?

पीड़ित ने कार्रवाई न होने पर जताया आक्रोश

मध्यप्रदेश गाडरवारा।इटारसी-जबलपुर रेलखंड पर ट्रेनों में लगातार हो रही चोरियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यात्रियों में चिंता और नाराजगी बनी हुई है,

इटारसी और जबलपुर स्टेशनों के बीच लगातार गश्त और चेकिंग अभियान क्यों नहीं चलाए जाता।..?

तकनीक का इस्तेमाल: पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज और स्मार्ट उपकरणों की लाइव लोकेशन (जैसे एयरपॉड्स या मोबाइल ट्रैकिंग) का उपयोग क्यों नहीं करती पुलिस।....?

एक वर्ष पूर्व यात्री श्रीमती शबनम कुरैशी पति श्री राशिद कुरैशी उम्र 56 वर्ष निवासी कामय वार्ड 06 गाडरवारा थाना गाडरवारा जिला नरसिहपुर में दिनांक 09/12/2025 को ट्रेन नंबर 22187 डाउन रानी कमलापति जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में पीछे तरफ के जनरल कोच में बैठकर अपने पति राशिद कुरैशी के साथ रेलवे स्टेशन गाडरवारा से जबलपुर की यात्रा कर रहे थे।यात्रा के दौरान छोटा पर्स पीले कलर का जिसके अंदर कीमती जेवरात एवं नगद अज्ञात चोरों ने पर्स की चेन खोलकर पार कर दिए जिसका आज दिनांक तक कोई पता नहीं चला पई है गाडरवारा रेल पुलिस। कभी कबार कोई चोर को अगर पकड़ा जाता है तो फरियादी के पूछने पर रेल पुलिस के जवाबदारों द्वारा बताया जता है की चोरी को बहुत दिन हो गए हैं।यह चोरी इसीसाल की है क्या पुरानी हुई चोरी पकड़ने की जवाबदारी पुलिस की नहीं। क्या पुरानी चोरी एक्सपायरी हो गई। वही एक महा पर्व ट्रेन 22191 ओवर नाईट एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान श्रीमती दीपाली दुबे पति अभिषेक दुबे उम्र 35 वर्ष निवासी एयरपोर्ट रोड के पास 60 FEET ROAD अखंड नगर मकान नबर 01/A एरोड्रम थाना जिला इन्दौर की रहने वाली हूँ।दिनाँक 04/07/26 को ट्रेन 22191 ओवर नाईट एक्सप्रेस कोच नबर बी 2 बर्थ नंबर 02, 03 पर अपने भाई अभय के साथ गाडरवारा के लिये इन्दौर से यात्रा कर रही थी।यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशन इटारसी निकलने के बाद मे अपनी बर्थ 02 पर सो रही थी।अपने सिर के निचे लेडीज पसे रखी थी अचानक सिर के नीचे रखा लेडीज पर्स कोई उठाकर ले गया जब नीद खुली तो देखा पर्स गायब था पर्स के अदर सामान किसी अज्ञात व्यक्ति व्दारा पिपरिया स्टेशन से निकलते ही चोरी कर ले गया।

चोरी के मामले में आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। दोनों पीड़िताओं ने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की सुस्ती के कारण मामला ठंडे बस्ते में चला गया है।अभी नए मामले में ट्रेन में हुई चोरी के एक माह बीतने के बाद रेलवे पुलिस के हाथ खाली है। यहां गाडरवारा जीआरपी पुलिस बेबस नजर आ रही है।फरियादी अब किसे करें शिकायत।अब तक न तो कोई जांच हुई और न ही सामान बरामद हो सका।

पीड़िताओं ने आरोप लगाया कि रेलवे पुलिस यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। ट्रेनों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की निष्क्रियता से यात्रियों में भय का माहौल है।

पीड़िताओं ने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले में तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक रेलवे सुंदर सिंह कनेश जी का कहना है कि उक्त चोरियों की घटनाओं के लिए विशेष जांच टीम गठित की गई है एवं पूरी गंभीरता से रेलवे पुलिस अपने काम मे जुटी हुई है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

रेलवे थाना प्रभारी गाडरवारा

रेलवे पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश

जरूरी खबरें