Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

चमत्कारिक रूप से जिन्दा मिली.. अब जेल में बंद पिता की रिहाई की मांग की : मां- बाप ने जिस बेटी क़ो हाथ पैर बांधकर नहर में फेंका था.. वह घर लौट आई .

Aditi News Team

Wed, Dec 10, 2025

68 दिन पहले माँ- बाप ने जिस बेटी क़ो हाथ पैर बांधकर नहर में फेंका था.. वह घर लौट आई .. चमत्कारिक रूप से जिन्दा मिली.. अब जेल में बंद पिता की रिहाई की मांग की

पंजाब के फ़िरोज़पुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना एक चमत्कारिक मोड़ के साथ सामने आई है। जिस 17 वर्षीय किशोरी को उसके पिता ने चरित्र पर शक के चलते 68 दिन पहले चुन्नी से हाथ बांधकर नहर में फेंक दिया था, वह जिंदा लौट आई। यह वही मामला है जिसका वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पिता कहते सुने गए थे— “बाय-बाय… सुट्ट ती… मार के परे कीती…”। इस वीडियो ने पूरे देश को झकझोर दिया था और पुलिस 68 दिनों से उसकी तलाश में थी।

नहर में फेंके जाने के बाद क्या हुआ?

मीडिया के सामने आई लड़की ने अपनी दहला देने वाली पूरी आपबीती सुनाई।

उसने बताया—

पिता ने नहर में धक्का दिया तो वह सीधे डूब गई।

हाथ बंधे होने के बावजूद उसने पैर चलाकर ऊपर आने की कोशिश की।

चुन्नी ढीली बंधी थी, जो करीब आधा किलोमीटर बहने के बाद पानी में ही खुल गई।

बहते-बहते उसका सिर नहर के अंदर लगे एक सरिए से टकराया।

उसने उसी सरिए को पकड़कर करीब आधे घंटे तक तेज बहाव और ठंड से लड़ाई लड़ी।

घोर अंधेरा था, डर था, पानी की रफ्तार तेज थी, लेकिन उसने हिम्मत नहीं छोड़ी।

कैसे बचकर बाहर आई?

सरिए का सहारा लेकर वह धीरे-धीरे किनारे आ गई।

गीले कपड़ों में ही वह नहर की पटरी पर चलती रही। लगभग आधा किलोमीटर आगे एक स्कूटी सवार महिला मिली।

लड़की के मुताबिक—

उसने ठंड से कांपते हुए महिला से शॉल मांगी

और उसी महिला के फोन से अपने परिचित को कॉल किया, जिसके बाद उसे मदद मिल सकी।

लड़की ने लगाए बड़े आरोप

किशोरी ने चौंकाने वाला आरोप लगाया है कि—

नहर में ले जाने और पिता को उकसाने में उसकी मां की भी भूमिका थी।

पिता ने शराब और दवा दोनों ली हुई थीं और नशे की हालत में उसे मारने की कोशिश की।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें