Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

कार्मेल विधालय करेली में मनाया गणतंत्र दिवस : करेली नगर की अग्रणी शिक्षण संस्था कार्मेल विद्यालय में देश का 77 वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

Aditi News Team

Tue, Jan 27, 2026

रिपोर्टर भागीरथ तिवारी

कार्मेल विधालय करेली में मनाया गणतंत्र दिवस l

करेली नगर की अग्रणी शिक्षण संस्था कार्मेल विद्यालय में देश का 77 वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री एन.सी. पाँडे (सेवानिवृत प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,बघवार) का आगमन हुआ। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य फादर केल्विन ने अपने स्वागत भाषण में मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया तदोपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा समूह नृत्य, समूह गान, हिंदी भाषण, अंग्रेजी भाषण, मार्च पास्ट आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में संविधान के प्रति जागरूकता लाने में शिक्षा को सर्वोपरी बताया। प्राचार्य फादर केल्विन ने स्मृति चिन्ह भेंटकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। इसके साथ ही वैश्य महासम्मेलन के द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए उनके सदस्यों अमित जैन (पत्रकार) आशीष गुप्ता, पंकज गुप्ता, पंकज नेमा, संजय ब्रजपुरिया, मुकेश सिंघई, सुधीर जैन, मनीष लुनावत, रामकृष्ण ब्रजपुरिया, मनोज जैन, नीलेश नायक, आशीष जैन (विक्की), आशीष जैन, रितेश जैन आदि सम्माननीय सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रबंधक डॉक्टर फादर जॉनसन, प्राचार्य, एडमिनिस्ट्रेटर फादर पॉल, उप प्राचार्या सिस्टर बीना ने सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कार्मेल विद्यालय करेली

जरूरी खबरें