Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

नर्मदा उफान पर, बरमान पुल डूबा, घाटों पर बढ़ी सुरक्षा : बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

Aditi News Team

Sat, Aug 22, 2026

नर्मदा उफान पर, बरमान पुल डूबा, घाटों पर बढ़ी सुरक्षा

नरसिंहपुर में लगातार बारिश और बरगी बांध से छोड़े गए पानी के बाद मां नर्मदा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एसपी के निर्देश पर घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है और 6 जवानों को मौके पर मुस्तैद किया गया है।

जवान लगातार घाटों पर पहुंच रहे लोगों को नदी के बढ़ते पानी से दूर रहने और सुरक्षित स्थान की ओर जाने की समझाइश दे रहे हैं। वहीं निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और घाट किनारे दुकानदारों को भी सतर्क किया जा रहा है। प्रशासन सोशल मीडिया और गांवों में कोटवारों के जरिए मुनादी कराकर लोगों से अपील कर रहा है कि जलस्तर बढ़ने के दौरान नदी और डूब क्षेत्र के आसपास जाने से बचें।

फिलहाल प्रशासन की नजर लगातार नर्मदा के बढ़ते जलस्तर पर बनी हुई है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट रखा गया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर जिला प्रशासन

जरूरी खबरें