Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया : 14 वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ गलत काम करने वाला आरोपी 8 घंटे में गाडरवारा पुलिस की गिरफ्त में

Aditi News Team

Sun, Feb 22, 2026

14 वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ गलत काम करने वाला आरोपी 8 घंटे में गाडरवारा पुलिस की गिरफ्त में

दिनांक 19-20/02/2026 की मध्य रात्रि जान से मारने की धमकी देकर नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिक बालिका के साथ उसके पिता के साथ काम करने वाले 28 वर्षीय युवक ने गलत काम किया । पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना गाडरवारा में आरोपी के विरूद्ध 64(1),65(1),332(b), 351(3) बी.एन.एस., 3,4 पॉक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना ने 14 वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ घृणित कृत्य करने वाले आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित कर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर संदीप भूरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस,गाडरवारा ललित सिंह डागुर के सतत मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना गाडरवारा की पुलिस टीम उप निरीक्षक मनीषा लिल्हारे, सहायक उप निरीक्षक राजेश तिवारी, प्रधान आरक्षक अंजली दुबे, वरिष्ठ आरक्षक अखिलेश पटेल के द्वारा अपराध पंजीबद्ध होने के 8 घंटों में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । गिरफ्तार शुदा आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

Tags :

गाडरवारा पुलिस

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें