Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

जल संरक्षण का दिया गया संदेश

चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगभग 65 होटल एवं ढाबों की सघन चेकिंग की गई,10 होटल-ढाबा संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही

जिले के सड़क मार्गों से कोयला, फ्लाई ऐश, खनिज वाहक एवं अन्य भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन विनियमित करने का आदेश जारी

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मुख्यमंत्री के समक्ष सिहोरा जिला मुद्दा दमदारी से रखेंगे : सिहोरा जिला मुद्दे पर 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री से वार्ता तय हुई

Aditi News Team

Wed, Dec 24, 2025

रिपोर्टर अनिल जैन

सिहोरा जिला मुद्दे पर 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री से वार्ता तय हुई

मुख्यमंत्री के समक्ष सिहोरा जिला मुद्दा दमदारी से रखेंगे

जिला लेकर ही आने का लिया संकल्प

सिहोरा - सिहोरा को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच अब एक महत्वपूर्ण मोड़ सामने आया है। सिहोरा जिला मुद्दे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से 26 दिसंबर को दोपहर 12 बजे भोपाल में वार्ता तय हो गई है। इस वार्ता को लेकर सिहोरा वासियों में उम्मीद जगी है कि लंबे समय से चली आ रही मांग पर अब निर्णायक फैसला हो सकता है।

26 दिसंबर को सैकड़ों सिहोरा वासियों का जत्था भोपाल पहुंचेगा। सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े ने मुख्यमंत्री से समय लिया है और विधायक होने के नाते वे स्वयं इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे। वार्ता में लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के सदस्य, अन्न सत्याग्रही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व प्रचारक प्रमोद साहू,पूर्व विधायक दिलीप दुबे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश पांडे सहित विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के समक्ष सिहोरा को जिला बनाए जाने का मुद्दा पूरी दमदारी और तथ्यों के साथ रखेगा। आंदोलनकारियों का कहना है कि सिहोरा की भौगोलिक, प्रशासनिक और जनसंख्या संबंधी पात्रता पहले से ही जिला बनने के मानकों को पूरा करती है, ऐसे में अब और देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री से वार्ता तय होने के चलते आंदोलन समिति ने फिलहाल पुतला दहन और सड़क जाम जैसे उग्र आंदोलनों को स्थगित करने का निर्णय लिया है। समिति ने स्पष्ट किया है कि वार्ता के परिणाम के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

सिहोरा वासियों को उम्मीद है कि 26 दिसंबर की यह वार्ता निर्णायक साबित होगी और वे जिला लेकर ही लौटेंगे। पूरे क्षेत्र की निगाहें अब भोपाल में होने वाली इस अहम बैठक पर टिकी हुई।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सिहोरा जिला बनाओ अपडेट

जरूरी खबरें