Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

आईटी ट्रेड के विद्यार्थियों ने पुलिस कंट्रोल रूम का शैक्षणिक भ्रमण : छात्रों को पुलिस कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली एवं तकनीकी व्यवस्थाओं की दी गई जानकारी

Aditi News Team

Thu, Dec 18, 2025

आईटी ट्रेड के विद्यार्थियों ने पुलिस कंट्रोल रूम का शैक्षणिक भ्रमण किया

आईटी ट्रेड के विद्यार्थियों ने नजदीक से देखा पुलिस कंट्रोल रूम का कार्य संचालन।

छात्रों को पुलिस कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली एवं तकनीकी व्यवस्थाओं की दी गई जानकारी।

• *पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा विद्यार्थियों से संवाद का उनके प्रश्नों का समाधान किया गया।*

आज दिनांक 18.12.2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धमना जिला नरसिंहपुर में अध्ययनरत आईटी ट्रेड के विद्यार्थियों द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम, नरसिंहपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। इस अवसर पर छात्रों को पुलिस कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, आधुनिक तकनीकी व्यवस्थाओं तथा आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस द्वारा की जाने वाली त्वरित कार्यवाही की जानकारी दी गई।

*भ्रमण के मुख्य बिंदु :*

• आईटी ट्रेड के छात्रों द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम, नरसिंहपुर का शैक्षणिक भ्रमण।

• पुलिस कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली एवं भूमिका की जानकारी।

• डायल-112 सेवा की कार्यविधि का अवलोकन।

• सीसीटीवी निगरानी प्रणाली एवं लाइव मॉनिटरिंग की जानकारी।

• वायरलेस संचार व्यवस्था एवं थानों के साथ समन्वय की प्रक्रिया।

• आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली की जानकारी।

• साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित तकनीकी उपयोग पर मार्गदर्शन।

• नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियानों का उद्देश्य एवं महत्त्व को पी पी टी के माध्यम से बताया गया।

• पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना एवं अति पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया द्वारा विद्यार्थियों से संवाद कर उनके प्रश्नों का समाधान किया गया।

इस शैक्षणिक भ्रमण से आईटी ट्रेड के विद्यार्थियों को पुलिस विभाग की तकनीकी कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला। भ्रमण के उपरांत छात्रों ने इस जानकारी को उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर

जरूरी खबरें