Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गाडरवारा एनटीपीसी ने कराया क्रिकेट कप का आयोजन : सीएसआर पहल से गांवों में खेल का उत्साह,

Aditi News Team

Thu, Mar 19, 2026

सीएसआर पहल से गांवों में खेल का उत्साह,

एनटीपीसी ने कराया क्रिकेट कप का आयोजन

एनटीपीसी गाडरवारा द्वारा सीएसआर पहल के अंतर्गत परियोजना प्रभावित ग्रामों के लिए चार दिवसीय “ग्रामीण क्रिकेट कप” का भव्य आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में सभी सात परियोजना प्रभावित गाँवों की टीमें बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग ले रही हैं। विशेष बात यह है कि इस प्रकार की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार किया जा रहा है, जिससे ग्रामवासियों में विशेष उत्साह और खुशी का वातावरण निर्मित हुआ है।

यह आयोजन खेल के माध्यम से आपसी भाईचारे, सहयोग, समन्वय एवं विश्वास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल है। प्रतियोगिता का शुभारंभ परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान द्वारा मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, एनटीपीसी गाडरवारा में विधिवत रूप से किया गया, जिसमें श्री बी बी पात्रा, मानव संसाधन प्रमुख एवं सभी ग्रामों के सरपंचों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस प्रतियोगिता में सातों गाँवों की टीमों से लगभग 180 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है, जो ग्रामीण क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 21 मार्च को आयोजित किया जाएगा, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। इसी के साथ सभी सातों ग्रामों को क्रिकेट एवं वॉलीबॉल किट भी प्रदान की गई, जिससे ग्रामीण युवाओं को खेल के प्रति और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा।

इस अनूठी एवं प्रभावशाली सीएसआर पहल के लिए ग्रामवासियों ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की है और एनटीपीसी गाडरवारा की इस पहल की भूरि-भूरि सराहना की है। इस प्रकार के आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता, सहभागिता और सामुदायिक विकास को भी बढ़ावा देते हैं, जो ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

एनटीपीसी गाडरवारा

जरूरी खबरें