Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

जल संरक्षण का दिया गया संदेश

चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगभग 65 होटल एवं ढाबों की सघन चेकिंग की गई,10 होटल-ढाबा संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही

जिले के सड़क मार्गों से कोयला, फ्लाई ऐश, खनिज वाहक एवं अन्य भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन विनियमित करने का आदेश जारी

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

आमजनों की सुरक्षा हेतु चाकचौबंद रही पुलिस व्यवस्था : नये साल के आमगन हेतु डमरू घाटी में रही विशेष पुलिस व्यवस्था

Aditi News Team

Thu, Jan 1, 2026

नववर्ष 2026 को दृष्टीगत रखते हुए गाडरवारा में तैनात रहा पुलिस बल

आमजनों की सुरक्षा हेतु चाकचौबंद रही पुलिस व्यवस्था

रात 02 बजे तक सक्रीय रहा पुलिस बल

नये साल के आमगन हेतु डमरू घाटी में रही विशेष पुलिस व्यवस्था

· पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर जिले में नव वर्ष को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 31/12/2025 और 01/01/2025 में विशेष पुलिस व्यवस्था लगाई जाकर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है ।

· नरसिंहपुर पुलिस द्वारा नव वर्ष के शांतिपूर्ण आगमन एवं सौहर्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में दिनांक 31/12/2025 की शाम गाडरवारा नगर में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा रत्नेश मिश्रा एवं थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक. के नेतृत्व में गाडरवारा पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया ।

*· रात दो बजे तक तैनात रहा पुलिस बलः-* गाडरवारा क्षेत्र अंतर्गत कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं ट्राफिक नियमों का उचित पालन कराये जाने हेतु नव वर्ष पर थाना गाडरवारा पुलिस के द्वारा पानी की टंकी, झंडा चौक, छीपा तिराहा गाडरवारा, पलोहा तिराहा एवं रेल्वे स्टेशन गाडरवारा में पुलिस बल तैनात रहा । साथ ही छीपा तिराहा पर विशेष वाहन चैकिंग की गई । रात्रि 02 बजे तक नगर में पेट्रोलिंग पार्टी एवं मोटरसाईकल पेट्रोलिंग पार्टियाँ भी लगातार भ्रमण करती रहीं । होटल,ढाबा की चैकिंग,अवैध शराब पर रोक,सार्वजनिक स्थानों पर शराब पार्टी,केक काटना,आतिशबाजी करना, बिना अनुमति डी.जे. बजाना पूर्णतः निशिद्ध रहा ।

*· सी.सी.टी.व्ही. कैमरों से रखी गई निगरानीः-* जनसहयोग के माध्यम से नगर के मुख्य मार्गों एवं चौराहों पर लगे 56 सी.सी.टी.व्ही. कैमरों से नववर्ष पर असामाजिक तत्वों एवं वैधानिक कार्यवाही करने वालों पर सी.सी.टी.व्ही. सतत निगरानी रखी गई ।

*· कॉम्बिंग गश्त दौरान वारंट तामीलीः-* नववर्ष के आगमन पर औचक कार्यवाही करते हुए थाना गाडरवारा पुलिस द्वारा रात्रि कॉम्बिंग गश्त करते हुए 01 स्थाई एवं 06 गिरफ्तारी वारंट तामील किये गये ।

*· डमरू घाटी में चौकस रही पुलिस व्यवस्थाः-* नववर्ष के अवसर पर शिव मंदिर डमरू घाटी मंदिर गाडरवारा में बहुत अधिक संख्या में श्रृद्धालुओं का आगमन होता है । डमरू घाटी में दर्शनार्थियों के सुचारू आवागमन एवं सुलभ दर्शन हेतु मंदिर में आंतरिक एवं ब्राहय व्यवस्था , पार्किंग तथा यातायात व्यवस्था में करीबन 100 महिला,पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा थाना प्रभारी विक्रम रजक

जरूरी खबरें