Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

अपहरण के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया

घर में घुसकर धमकी देने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई : चीचली थाना अंतर्गत ग्राम बारहावाड़ा में जमीनी विवाद को लेकर कुछ दबंगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर

Aditi News Team

Tue, Aug 4, 2026

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत चीचली थाना पुलिस ने जमीनी विवाद में दबंगई और घर में घुसकर धमकी देने वाले आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की है।

पुलिस ने मामले में आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में जिलेभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत चीचली थाना पुलिस लगातार अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है।

इसी क्रम में चीचली थाना अंतर्गत ग्राम बारहावाड़ा में जमीनी विवाद को लेकर कुछ दबंगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर साहू परिवार के साथ अभद्रता की। आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही चीचली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले और आम नागरिकों को धमकाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

नरसिंहपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऑपरेशन प्रहार के तहत ऐसे तत्वों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें