Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

सभा में 320 महिला स्व सहायता समूह 30 ग्राम संगठन की महिलायो ने दोबारा भाग लिया

अवैध नशे के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता : नशे के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही में कोतवाली पुलिस द्वारा लगभग 1 लाख कीमत की स्मैक की गयी जप्त

Aditi News Team

Sat, Feb 14, 2026

"OPERATION EAGLE CLAW"

अवैध नशे के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

• नशे के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही में कोतवाली पुलिस द्वारा लगभग 1 लाख कीमत की स्मैक की गयी जप्त।

• एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशे विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए वर्ष 2025 में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो को जप्त कर सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

इसी क्रम में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "OPERATION EAGLE CLAW" के तहत अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी, नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को भ्रमण के दौरान एक व्यक्ति को गणेश मंदिर के पास किसानी वार्ड, नरसिंहपुर के पास संदेहास्पद रूप से खडा देख जो पुलिस को देखकर खुद को छुपाने की कोशिश करता प्रतीत हुआ संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उसे पकड़ा गया जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध स्मैक जप्त की गयी है।

*थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही :*

• आरोपी : अमन बैरागी निवासी कठौतिया, थाना कोतवाली नरसिंहपुर।

• जप्त मादक पदार्थ : 11.25 ग्राम अवैध स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 1 लाख अनुमानित)

• वैधानिक कार्यवाही : धारा 8, 21 (बी). 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* थाना कोतवाली से थाना प्रभारी श्री गौरव चांटे, उनि संजय सूर्यवंशी, आरक्षक अनुराग दुबे, आरक्षक कुलदीप साहू, आरक्षक श्रेय अवस्थी, आरक्षक राहुल दुबे, आरक्षक अभय तिवारी एवं आरक्षक नीलेश दुबे की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें