Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

पंचकुण्डीय रुद्र महायज्ञ, रुद्री निर्माण, एवं शिव महा पुराण : पंचकुण्डीय रुद्र महायज्ञ में शिव पार्वती का हुआ विवाहःलगी बारात,सुनीता पटेल विनित महेश्वरी हुये शामिल

Aditi News Team

Thu, Nov 13, 2025

पंचकुण्डीय रुद्र महायज्ञ में शिव पार्वती का हुआ विवाहःलगी बारात,सुनीता पटेल विनित महेश्वरी हुये शामिल

(रिपोर्टर अवधेश चौकसे)

सालीचौका नरसिंहपुर, गत बुधवार को समीपस्थ बंदेमातरम आश्रम रेशम केंद्र के निकट बेरखैड़ी हार बसुरिया में जारी पंचकुण्डीय रुद्र महायज्ञ, रुद्री निर्माण, एवं शिव महा पुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन भी भक्तों की बेतहाशा भीड़ उमड़ी वहीं बुंदेलखंड के प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य गौपीठाधीश्वर महंत 108 श्री विपिन बिहारी जी ने शिव पार्वती विवाह का दृशटांत सुनाया इस अवसर पर शिवजी की भव्य बारात निकली जिसमें नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मति सुनीता पटेल, नर्मदा शुगर मिल के संचालक विनीत महेश्वरी, समाजसेवी सुरेंद्र मझलें भैय्या सहित हजारों लोगों ने शामिल हो कर पुण्य लाभ अर्जित किया।आज शुक्रवार को महिला बेटीयों पर आधारित रहेगी कथा जिसे श्रवण करने अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है वहीं महिलाओं से कथा में महगें आभूषण नहीं पहनकर आने का पुनः निवेदन किया।

*लाईव प्रसाण मे जगह जगह श्रवण की गई*

कथा के पांचवें दिन चूकिं सालीचौका में हाट बजार था अनेक श्रद्धालु कथा में नहीं पहुंचे लेकिन अपने अपने मोबाइल पर लाईव प्रसारण कथा श्रवण की और शिव विवाह के दर्शन किये।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

बंदेमातरम आश्रम रेशम केंद्र के निकट बेरखैड़ी हार बसुरिया में जारी

पंचकुण्डीय रुद्र महायज्ञ में शिव पार्वती का हुआ विवाह

जरूरी खबरें