Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

चौथे दिन विपिन बिहारी जी ने बताया पूजन का महत्व व विधी : पंचकुण्डीय रुद्र महायज्ञ में गुरुवार होगा शिव पार्वती विवाह

Aditi News Team

Wed, Nov 12, 2025

पंचकुण्डीय रुद्र महायज्ञ में गुरुवार होगा शिव पार्वती विवाहः

चौथे दिन विपिन बिहारी जी ने बताया पूजन का महत्व व विधी

(रिपोर्टर अवधेश चौकसे)

सालीचौका नरसिंहपुर, बुधवार को समीपस्थ बंदेमातरम आश्रम रेशम केंद्र के निकट बेरखैड़ी हार बसुरिया में जारी पंचकुण्डीय रुद्र महायज्ञ, रुद्री निर्माण, एवं शिव महा पुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन भी भक्तों की बेतहाशा भीड़ उमड़ी वहीं बुंदेलखंड के प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य गौपीठाधीश्वर महंत 108 श्री विपिन बिहारी जी ने पूजन करने की विधी और महत्व बताया। आचार्य श्री ने बताया पांच देवी देवता हैं जिनकी मूर्ति व पिंड़ी की पूजन होती हैं ,भगवान शिव को जल अर्पित एक ही बार में करना चाहिए जबकि भास्कर (सूर्य) को पुरुषों द्वारा दांये पैर और महिलाओं को वायें पैर की ऐड़ी उठाकर गंगासागर रुपी पात्र से जल अर्पित करना चाहिए।

गुरुवार को लगेगी शिव बारात

शिव महापुराण के पांचवे दिन गुरुवार को शिव पार्वती विवाह शिव बारात के साथ संपन्न होगा जिसमें अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है वहीं महिलाओं से कथा में महगें आभूषण नहीं पहनकर आने का पुनः निवेदन किया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

चौथे दिन विपिन बिहारी जी ने बताया पूजन का महत्व व विधी

पंचकुण्डीय रुद्र महायज्ञ

गुरुवार होगा शिव पार्वती विवाहः

जरूरी खबरें