Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

मातृशक्ति है जो एक बालक की प्रथम गुरु होती है : गाडरवारा शिशु मंदिर में महिलाओं का सप्तशती कार्यक्रम संपन्न

Aditi News Team

Sun, Nov 16, 2025

शिशु मंदिर में महिलाओं का सप्तशती कार्यक्रम संपन्न

गाडरवारा । स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती साधना स्थापक. पूर्व विधायक के मुख्य अतिथि एवं श्रीमती रीता कौरव अधिवक्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । मुख्य वक्ता डाक्टर श्रीमती सुनीता गुप्ता जी श्रीमती बसंती पालीवाल जी एवं विशिष्ट अतिथि में श्रीमती ममता सिंह श्रीमती मीना मौलासरिया थी एवं गरिमामय उपस्थिति में श्रीमती पूजा तिवारी, श्रीमती आरती जोशी, श्रीमती शिरोमणि चौधरी, श्रीमती अंजू शुक्ला,मधु मालानी, सुधा पलोड, मीना देवी काबरा सरोज मोलासरिया व प्राचार्या रंजना गुप्ता, विद्यालय संयोजिका संध्याकौरव सहित मातृशक्तियों की सराहनीय उपस्थिति रही । इस अवसर पर संगोष्ठी में उपस्थित माताओं ने कथनों में मातृशक्ति है जो एक बालक की प्रथम गुरु होती है जिस दिन हर युवा यह कहेगा की अपनी मां,अपने परिवार, अपने पर्यावरण और अपने देश के प्रति उत्तरदाई हूं हमारा यह सप्तशक्ति शक्ति कार्यक्रम सही अर्थों में सफल माना जाएगा ऐसा विश्वास व्यक्त किया गया ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती स्थापक, मुख्य वक्ता डाक्टर सुनीता गुप्ता, बंसती पालीवाल ने समवेत स्वरों में भारतीय जनजीवन में कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, और महिलाओं की सशक्त भूमिका पर अनेकानेक वैदिक, ऐतिहासिक, महापुरुषों की जीवन शैली, राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव, परिवार संगठन पर सारगर्भित उद्बोधन करते हुए उपस्थित मातृशक्ति को आव्हान किया कि राष्ट्र की सम्प्रभुता, संस्कृति, संस्कार, लोकपरम्पराओ, लोक त्योहारों के संवर्धन की दिशा में पावन संकल्प के साथ अग्रसर हो ।

कार्यक्रम संरचना का सफल आयोजन में विध्या भारती जिला संयोजिका स्नेहलता श्रीवास्तव, एंव समस्त शाला परिवार के आचार्य, समिति सदस्यों का योगदान रहा,कार्यक्रम की सर्वत्र सराहना की जा रही है ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मातृशक्ति है जो एक बालक की प्रथम गुरु होती है

शिशु मंदिर में महिलाओं का सप्तशती कार्यक्रम संपन्न

जरूरी खबरें