Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

दूध एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट पर सख्त कार्रवाई, : नमूने जांच हेतु भोपाल भेजे गए

Aditi News Team

Sun, Aug 9, 2026

दूध एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट पर सख्त कार्रवाई, नमूने जांच हेतु भोपाल भेजे गए

नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशानुसार जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे द्वारा गुरुवार एवं शुक्रवार को नरसिंहपुर के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्टेशनगंज स्थित स्वास्तिक ट्रेडर्स से पतंजलि गाय के घी का नमूना जांच हेतु लिया गया। इसी प्रकार सांकल रोड स्थित श्री आदिनाथ ट्रेडर्स पर निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर धौलपुर फ्रेश गाय का घी (पैक्ड 500 एमएल) के कुल 21 लीटर, जिसकी कीमत 13 हजार 440 रुपये है, को जब्त किया गया। उक्त घी के दो नमूने जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दूध एवं दुग्ध उत्पादों के विरुद्ध सतत कार्रवाई जारी है। सभी खाद्य विक्रेताओं को हिदायत दी गई है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे

जरूरी खबरें