Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

थरेरी घाट से डमरू घाटी तक निकली सार्वजनिक कांवड़ यात्रा : क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) हुए शामिल, हजारों शिवभक्तों ने किया नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक

Aditi News Team

Tue, Aug 25, 2026

मां नर्मदा के थरेरी घाट से शिव धाम डमरू घाटी गाडरवारा तक निकली भव्य एवं विशाल सार्वजनिक कांवड़ यात्रा

क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) हुए शामिल, हजारों शिवभक्तों ने किया नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक

गाडरवारा। पवित्र श्रावण मास के आखिरी सावन सोमवार को गाडरवारा क्षेत्र में मां नर्मदा के थरेरी घाट से शिव धाम डमरू घाटी तक भव्य एवं विशाल सार्वजनिक कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) भी शामिल हुए। हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने कांवड़ यात्रा में सहभागिता करते हुए मां नर्मदा के पवित्र जल से भगवान नर्मदेश्वर महादेव का श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ जलाभिषेक किया।

सार्वजनिक कांवड़ यात्रा समिति द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र में सभी के सुखी, निरोगी एवं कल्याणकारी जीवन की कामना के उद्देश्य से इस यात्रा का आयोजन किया गया। मां नर्मदा जी एवं देवाधिदेव भगवान नर्मदेश्वर महादेव की असीम कृपा से आयोजित इस धार्मिक यात्रा का शुभारंभ मां नर्मदा जी की पूजा-अर्चना, आरती, चुनरी एवं प्रसाद भेंट कर किया गया।

क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल की आगवानी में समस्त कांवड़ियों ने श्री राज राजेश्वरी मंदिर, थरेरी घाट से यात्रा का शुभारंभ किया। प्रातः लगभग 10 बजे प्रारंभ हुई कांवड़ यात्रा बिछुआ, नरवारा, लिलवानी, सूकरी एवं कौड़ियां होते हुए लगभग 21 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय कर सायं करीब 4:30 बजे शिव धाम डमरू घाटी गाडरवारा पहुंची।

यात्रा में बच्चे, युवा, महिलाएं, पुरुष एवं बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिवभक्त नंगे पैर कंधों पर कांवड़ लेकर पूरे रास्ते बम-बम भोले और बोल बम के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। भक्ति गीतों की धुन पर बच्चे, महिलाएं और युवा नाचते-गाते नजर आए, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय और भक्तिमय हो गया।

शिव धाम डमरू घाटी पहुंचने पर कांवड़ियों ने अपनी कांवड़ में लाए मां नर्मदा के पवित्र जल से भगवान नर्मदेश्वर महादेव का मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक किया। इसके बाद विधिवत पूजन-अर्चना एवं आरती कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया। तदोपरांत सभी कांवड़ियों ने भंडारा प्रसादी ग्रहण की।

कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों एवं विभिन्न सामाजिक और स्वयंसेवी संगठनों तथा ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। कांवड़ियों के लिए जलपान, चाय, फलाहार, नमकीन एवं फलों की व्यवस्था की गई। अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं का पुष्पहार पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

सार्वजनिक कांवड़ यात्रा समिति द्वारा डमरू घाटी के सामने मुख्य मार्ग पर देवकरण कीर के निज निवास एवं गोपाल खेमरिया की गोदाम पर कांवड़ियों सहित डमरू घाटी दर्शन करने पहुंचे सभी शिवभक्तों के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था की गई।

सार्वजनिक कांवड़ यात्रा समिति ने यात्रा में शामिल सभी कांवड़ियों, क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता, सहयोग करने वाले शिवभक्तों, विभिन्न संगठनों एवं समाजसेवी कार्यकर्ताओं, जगह-जगह स्वागत करने वाले ग्रामीणों, पुलिस प्रशासन तथा विशेष रूप से पत्रकार बंधुओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सार्वजनिक कांवड़ यात्रा समिति गाडरवारा

जरूरी खबरें