Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

शोकाकुल परिवारों में बैठने पहुँचे मंत्री उदय प्रताप सिंह : क्षेत्रीय विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह विभिन्न ग्रामों के

Aditi News Team

Mon, Mar 9, 2026

शोकाकुल परिवारों में पहुँचे मंत्री श्री सिंह व्यक्त की शोक संवेदनाएं

गाडरवारा l विगत दिवस क्षेत्रीय विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह विभिन्न ग्रामों के कई शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे तथा पीड़ित परिवारों में शोक संवेदनाएं व्यक्त की l इस दौरान मंत्री श्री सिंह ग्राम डुंगरिया में कृपालसिंह/साहबसिंह बड़कुर, गोविंद सिंह पटेल एवं जगदीश उपाध्याय व ग्राम भौरझिर में स्वर्गीय श्री सुदामा प्रसाद जी पुरोहित, दशरथ सिंह राठौर एवं ग्राम अजंसरा में नीर पेठिया के निवास पहुंचकर दिवंगत पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की l इसके अलावा भौरझिर में पूर्व मंडल अध्यक्ष बच्चूसिंह कौरव के निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की l अखिलेश खेमरिया के निवास पहुंचकर उनके पिताजी के स्वास्थ्य की जानकारी सहित उत्तम स्वास्थ्य की कामना की व ग्राम खुलरी में स्थानीय गणमान्य जनों से सौजन्य भेंट की l इस दौरान मंत्री के साथ पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा पंडित अभिलाष मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री डॉ हरगोविंद सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंडित अशोक भार्गव, जिला पंचायत सदस्य धनंजय पटेल, भाजपा नेता नवीन अग्रवाल, ठाकुर राजीव सिंह, राजेन्द्र पटेल सरपंच, रिंकू पेठिया, अभिषेक राकेशिया के अलावा अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मंत्री उदय प्रताप सिंह

जरूरी खबरें