Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले का 48 घंटे में खुलासा : सगा मामा (बाल अपचारी) ही निकला आरोपी

Aditi News Team

Sun, Feb 8, 2026

10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले का 48 घंटे में खुलासा;

सगा मामा (बाल अपचारी) ही निकला आरोपी

भैरुंदा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मासूम बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने आरोपी (बाल अपचारी) को अभिरक्षा में लेकर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

घटना का विवरण

दिनांक 05.02.26 को पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 04 फरवरी की सुबह जब वह लकड़ी लेने गई थी, तब दो अज्ञात मोटर साइकिल सवारों ने उसका अपहरण कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपहरण और सामूहिक बलात्कार की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत व SDOP भैरुंदा के मार्गदर्शन में विशेष टीमें गठित की गईं।

विवेचना के दौरान जब पीड़िता के बयानों और घटनास्थल के साक्ष्यों में भिन्नता पाई गई, तो महिला पुलिस अधिकारियों ने पीड़िता से विश्वासपूर्ण माहौल में चर्चा की।

पीड़िता ने बताया कि उसके सगे मामा (बाल अपचारी) ने उसे डरा-धमकाकर गलत काम किया था। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने ही पीड़िता को 'दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण' की झूठी कहानी घर वालों को बताने के लिए मजबूर किया था।

पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया और पूर्व में भी ऐसी घटना करना स्वीकार किया।

पीड़िता के कथनों और साक्ष्यों के आधार पर 'सामूहिक बलात्कार' की धारा को हटाकर प्रकरण में अन्य सुसंगत धाराओं के तहत अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। आरोपी को माननीय किशोर न्यायालय, सीहोर में पेश किया गया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला

जरूरी खबरें