Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

जल संरक्षण का दिया गया संदेश

चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगभग 65 होटल एवं ढाबों की सघन चेकिंग की गई,10 होटल-ढाबा संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही

जिले के सड़क मार्गों से कोयला, फ्लाई ऐश, खनिज वाहक एवं अन्य भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन विनियमित करने का आदेश जारी

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

आनंद राय की हत्या पर कलार समाज आक्रोशित : थाना गोटेगांव पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

Aditi News Team

Thu, Dec 18, 2025

रिपोर्टर आशीष साहू

आनंद राय की हत्या पर कलार समाज आक्रोशित

थाना गोटेगांव पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

गोटेगांव - बीते दिवस बस संचालक आनंद राय की हुई निर्मम हत्या पर कलचुरी कलार समाज ने विरोध जताया है। गुरुवार देर शाम एकजुट होकर कलचुरी कलार समाज ने स्थानीय थाना गोटेगांव पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जिसमें उल्लेखित किया गया कि आखीवाड़ा से सिमरी ग्राम नहर मार्ग पर आनंद राय पिता विनोद राय निवासी मुरलीधरवार्ड गोटेगांव की संदेहास्पद स्थिति में मृत्यु के कारण परिजनों एवं समाज में रोष का वातावरण देखा जा रहा है परिजनों का आरोप है कि आनंद राय की षडयंत्र पूर्वक हत्या की गई है गोटेगांव पुलिस द्वारा जानकारी के बाद शीघ्रतापूर्वक ढंग से कार्यवाही करना सराहनीय है लेकिन घटनाक्रम पर मिले तथ्यों मृतक के शरीर पर हथियार से चोट के निशान देखना तथा परिजनों द्वारा कुछ कथित व्यक्तियों के साथ हुए विवाद को लेकर हत्या की आशंका बताना समाज के लिए व्यथित करने वाला विषय है अतः निवेदन है कि हत्या को अंजाम देने वाले अपराधियों पर कठोर कार्रवाई कर उन्हें दंडित किया जाए। इस मौके पर कलचुरी समाज जिला अध्यक्ष पंकज चौकसे तहसील अध्यक्ष राजेंद्र राय अरुण राय मनोज राय रेवाराम चौकसे रितेश राय अनूप राय अखिलेश राय राजेंद्र राय रामकुमार जायसवाल अजय राय रघुनाथ राय गुड्डू राय कैलाश राय युवा जिला अध्यक्ष आशीष राय नगर अध्यक्ष हर्ष राय शोभित राय दिलीप राय जितेंद्र राय आसू राय आशीष राय दस्सी नीलू राय मयंक राय सौरभ चौकसे दीपक राय अनुज राय सहित अन्य समाज के वरिष्ठ लोग उपस्थित थे i

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

गोटेगांव एसडीओपी मनीष त्रिपाठी

जरूरी खबरें