पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर के मार्गदर्शन में चली लगातार तलाश : चार माह से लापता रामकुमार रजक को जीआरपी मदनमहल की टीम ने किया दस्तयाब, पत्नी को सौंपा गया
Aditi News Team
Mon, Dec 15, 2025
चार माह से लापता रामकुमार रजक को जीआरपी मदनमहल की टीम ने किया दस्तयाब, पत्नी को सौंपा गया — पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर के मार्गदर्शन में चली लगातार तलाश
जबलपुर।
रेल पुलिस (जीआरपी) जबलपुर को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चार माह से गुमशुदा मजदूर रामकुमार रजक को जीआरपी मदनमहल की टीम ने सुरक्षित दस्तयाब कर उनकी पत्नी को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूचनाकर्ता सुशीला रजक पति रामकुमार रजक उम्र 34 वर्ष निवासी स्वामी सीताराम वार्ड क्रमांक 11, काली मंदिर के सामने, थाना कोतवाली जिला मंडला द्वारा पुलिस थाना कोतवाली मंडला में जुबानी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके पति रामकुमार रजक पिता बुद्धूलाल रजक उम्र लगभग 47-48 वर्ष माह जुलाई 2025 में काम करने के उद्देश्य से जबलपुर रेलवे स्टेशन मदनमहल गए थे, जहां वे रहकर मजदूरी कर रहे थे।
रक्षाबंधन पर्व के दौरान सूचनाकर्ता अपने ससुराल ग्राम धनौरा, जिला सिवनी गई थी, जहां उनके पति पहले से मौजूद थे। दिनांक 13 अगस्त 2025 को रामकुमार रजक ने पत्नी को मंडला की बस में बैठाया और स्वयं जबलपुर जाने की बात कहकर घर से निकल गए। इसके बाद दिनांक 25 अगस्त 2025 को नरेन्द्र लोधी नामक व्यक्ति के मोबाइल नंबर से रामकुमार रजक ने पत्नी से बात की और तीजा पर्व के दो-चार दिन बाद घर लौटने की बात कही, लेकिन उसके बाद वे वापस नहीं आए।
काफी तलाश के बाद भी जब पति का कोई पता नहीं चला तो दिनांक 18 नवंबर 2025 को थाना कोतवाली मंडला में गुमइंसान क्रमांक 0171/25 कायम कर जांच शुरू की गई। बाद में यह प्रकरण असल कायमी हेतु जीआरपी जबलपुर भेजा गया, जहां गुमइंसान क्रमांक 15/25 दर्ज कर जांच में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर श्रीमती भावना मरावी एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर अंकिता सुल्या के निर्देशन में थाना प्रभारी जीआरपी जबलपुर श्रीमती संजीवनी राजपूत द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में चौकी प्रभारी जीआरपी मदनमहल सहायक उप निरीक्षक जगन्नाथ सिंह धुर्वे, प्रधान आरक्षक 225 रत्नेश यादव, आरक्षक 315 विमलेश ठाकुर एवं महिला आरक्षक 449 काजल
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)