Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

सही पाए जाने पर विक्रेता पर एफआईआर

सड़कों और राजमार्गों पर निराश्रित गोवंश की दुर्घटनाओं, रेस्क्यू, उपचार और संरक्षण की समस्याओं को लेकर गो सेवकों ने

हाईवा से कुचलकर की गई हत्या को सड़क दुर्घटना दिखाने की साजिश के आरोपी : आनंद पटेल को सहयोग करने वाला आरोपी प्रीतम बर्मन पुलिस गिरफ्त में

Aditi News Team

Sun, Aug 2, 2026

हाईवा से कुचलकर की गई हत्या को सड़क दुर्घटना दिखाने की साजिश के मुख्य आरोपी आनंद पटेल को सहयोग करने वाला आरोपी प्रीतम बर्मन पुलिस गिरफ्त में

दिनांक 19 जुलाई 2026 को थाना सुआतला क्षेत्र अंतर्गत इंद्रानगर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार हाईवा द्वारा सड़क किनारे खड़े 6-7 लोगों को टक्कर मार दी गई थी। इस दर्दनाक घटना में राजेन्द्र पटैल की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि अन्य चार घायलों को उपचार के दौरान मृत घोषित किया गया। एक अन्य घायल का उपचार जारी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया तथा विशेष जांच टीम गठित कर निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक जांच के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी, वैज्ञानिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य एकत्रित कर मामले की गहन विवेचना की।

विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के विश्लेषण से यह तथ्य सामने आया कि घटना को सामान्य सड़क दुर्घटना दर्शाने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने उत्कृष्ट स्तर की जांच करते हुए हाईवा से कुचलकर की गई हत्या को सड़क दुर्घटना दिखाने की साजिश का पर्दाफाश किया तथा प्रकरण में 11 आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।

जांच में यह पाया गया कि प्रकरण के मुख्य आरोपी आनंद पटेल

का सहयोग करने के लिए सड़क के दूसरी तरफ एक अन्य हाइवा लेकर मृतक और उसके दोस्तों का इंतजार करने वाला ताकि अगर मृतक और उसके दोस्त दूसरे लेन पर आए तो टक्कर मारने के लिए तैयार रहने वाला प्रीतम पिता पुन्नू बर्मन उम्र 35 साल निवासी बेलखेड़ा पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी आरोपी प्रीतम बर्मन की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी घेराबंदी कर दबिश दी गई जिसके परिणाम स्वरूप को धारा 105, 103, 109, 249 (क), 61 (2) (क) एवं 23 8 (क) बीएनएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया जाकर विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें