Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

सभा में 320 महिला स्व सहायता समूह 30 ग्राम संगठन की महिलायो ने दोबारा भाग लिया

कोर्ट में पेशी के दौरान पहुँची भीड़ ने फांसी की सजा देने की मांग उठाई : 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर मासूम की हत्या करने वाले दरिंदे को पुलिस ने पकड़ा

Aditi News Team

Sat, Nov 22, 2025

3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर मासूम की हत्या करने वाले दरिंदे को पुलिस ने पकड़ा

कोर्ट में पेशी के दौरान पहुँची भीड़ ने फांसी की सजा देने की मांग उठाई

महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव तहसील के डोंगराले गांव में 3 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया है.. वहशी विजय द्वारा बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। इस जघन्य अपराध के आरोपी विजय संजय खैरनर (24) क़ो अरेस्ट किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने वारदात के बाद बच्ची की पहचान छुपाने के लिए उसका सिर पत्थर से कुचला।

कोर्ट में पेशी के दौरान उबाल, भीड़ बेकाबू...

आरोपी को जब मालेगांव कोर्ट में पेश किया गया, तो भारी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग वहां पहुंच गए।भीड़ ने आरोपी को उनके हवाले करने और फांसी की सजा देने की मांग की।

गुस्साई भीड़ ने चप्पलें फेंकी, दरवाजे तोड़ने का प्रयास किया। नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किए।स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा, जिससे भगदड़ मची।

शहर में बंद, बाजार और दुकानें बंद रहे...

घटना की गंभीरता और जनाक्रोश को देखते हुए मालेगांव के पूर्वी हिस्से में बंद का आह्वान किया गया।कई जगहों पर दुकानें, बाजार और छोटे व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे।

स्थानीय संगठनों और नागरिकों ने एक सुर में कहा कि बच्ची के परिवार को न्याय मिलना चाहिए और आरोपी को कठोरतम सजा दी जानी चाहिए।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव

जरूरी खबरें