Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

सभा में 320 महिला स्व सहायता समूह 30 ग्राम संगठन की महिलायो ने दोबारा भाग लिया

प्रशासनिक स्तर पर रैन बसेरा योजना केवल कागजों तक सीमित : रैन बसेरो की अव्यवस्थाओ पर पवन पटेल ने सरकार से की बड़ी शिकायत

Aditi News Team

Sun, Nov 23, 2025

रैन बसेरो की अव्यवस्थाओ पर पवन पटेल ने सरकार से की बड़ी शिकायत

गाडरवारा। शीत लहर को देखते हुए नगर गाडरवारा एवं सभी जिलों में स्थित रैन बसेरो आश्रय स्थल जो बेसहारा गरीब आने जाने वाले लोगों के लिए बनाए गए थे। उनकी व्यवस्था की बदहाल स्थिति को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता पवन पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जिले के मंत्री प्रहलाद पटेल एवं उदय प्रताप सिंह सांसद दर्शन सिंह चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ईमेल के माध्यम से विस्तृत शिकायत भेजी है।शिकायत में उल्लेख किया गया है कि सर्दी के मौसम में जब तापमान लगातार 15-16 डिग्री सेल्सियस तक गिर रहा है, तब भी नगरीय क्षेत्रों में रैन बसेरों की व्यवस्था पूरी तरह से विफल नजर आ रही है। नगर के विभिन्न इलाकों में असहाय लोग, मजदूर, वृद्ध और गरीब परिवार फुटपाथों, दुकानों के सामने तथा सार्वजनिक स्थलों पर खुले आसमान के नीचे ठिंठुरते हुए रात गुजारने को मजबूर हैं।पवन पटेल ने बताया कि दिनांक 22 नवम्बर 2025 की रात 12:06 बजे गाडरवारा(लोकेशन: WQ9P+53X) स्थित पलोटन गंज, चावड़ी रोड क्षेत्र में कई लोग सर्दी से कांपते हुए दिखाई दिए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि प्रशासनिक स्तर पर रैन बसेरा योजना केवल कागजों तक सीमित रह गई है।उन्होंने मांग की है कि गाडरवारा नरसिंहपुर सहित प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में तुरंत प्रभाव से रैन बसेरों को पूरी तरह क्रियान्वित किया जाए। साथ ही इनमें कंबल, गद्दे, गर्म पानी, प्रकाश एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएं।इसके अलावा उन्होंने यह भी मांग रखी है कि नगर पालिका कर्मचारियों की शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक विशेष रात्रिकालीन ड्यूटी लगाई जाए, ताकि फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों पर सो रहे लोगों को चिन्हित कर उन्हें रैन बसेरों तक पहुंचाया जा सके।

शिकायत पत्र की प्रतिलिपि सांसद, कलेक्टर, नगर पालिका अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सहित कई विभागों व अधिकारियों को भी भेजी गई है। यदि समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए तो किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नगरपालिका गाडरवारा

जरूरी खबरें