Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

सही पाए जाने पर विक्रेता पर एफआईआर

सड़कों और राजमार्गों पर निराश्रित गोवंश की दुर्घटनाओं, रेस्क्यू, उपचार और संरक्षण की समस्याओं को लेकर गो सेवकों ने

हाथों पर टिका संकल्प,सिर पर आस्था और 3600 किलोमीटर की तपस्या : नरसिंहपुर के करेली पहुंचे पंचायती निरंजन अखाड़ा, हरिद्वार के श्री धरमपुरी जी महाराज

Aditi News Team

Sun, Aug 2, 2026

हाथों पर टिका संकल्प,सिर पर आस्था और 3600 किलोमीटर की तपस्या

नरसिंहपुर के करेली पहुंचे पंचायती निरंजन अखाड़ा, हरिद्वार के श्री धरमपुरी जी महाराज अपनी कठिन साधना से लोगों को आश्चर्यचकित कर रहे हैं। महाराज पैरों से नहीं, बल्कि दोनों हाथों के बल चलते हुए मां नर्मदा की परिक्रमा कर रहे हैं। अमरकंटक के दक्षिण तट से शुरू हुई यह 3600 किलोमीटर की परिक्रमा उत्तर तट पर पूर्ण होगी, जिसकी कोई निश्चित समय-सीमा नहीं है। महाराज प्रतिदिन दो से ढाई किलोमीटर का कठिन सफर तय करते हैं। उनके भाई के अनुसार यह तपस्या विश्व शांति, जन-जन के कल्याण और मानवता के मंगल के संकल्प के लिए है। यात्रा के दौरान महाराज युवाओं को नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश भी दे रहे हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

श्री धरमपुरी जी महाराज,हरिद्वार

जरूरी खबरें