Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

समीपस्थ ग्राम नरसरा में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित : पंच कुण्डीय गायत्री यज्ञ संपन्न

Aditi News Team

Mon, Jan 12, 2026

पंच कुण्डीय गायत्री यज्ञ संपन्न

समीपस्थ ग्राम नरसरा में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित पंच कुण्डीय गायत्री यज्ञ विगत बुधवार को उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ । तीन दिवसीय आयोजन में प्रथम दिवस कलश यात्रा की भव्यता ने समस्त क्षेत्र वासियों, ग्रामवासियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। द्वितीय दिवस प्रातः 8 से से यज्ञ कर्मकांड 1 बजे तक चला जिसमें 20 दीक्षा 3 पुंसवन 1 नामकरण संस्कार संपन्न हुए। अंतिम दिवस की उपस्थिति ने सभी आयोजक को अचंभित कर दिया। अनेक भाई बहनों द्वारा परम पूज्य गुरुदेव के साहित्य व मासिक अखंड ज्योति पत्रिका,युग निर्माण योजना मासिक पत्रिका की सदस्यता प्राप्त की। स्थानीय स्तर पर प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल का गठन व साधना संकल्प लिये गये।पूर्णाहुति के बाद का भंडारा दिन भर चलता रहा।गांव की दो बेटियों श्रीमती उमा पटेल स्टेशन इमलिया, श्रीमती राजकुमारी कौरव करेली के प्रयास से आयोजित कार्यक्रम की सर्वत्र चर्चाएं व्याप्त रही। अखिल विश्व गायत्री परिवार गाडरवारा के परिजनों का सहयोग एवं मार्गदर्शन अनुकरणीय रहा।यज्ञ विधा की सरलता, सहजता, भेदभाव रहित सभी की भागीदारी जन सामान्य को अच्छी लगी।समापन के अवसर पर गायत्री परिवार समन्वयक राजेश कुमार कौरव द्वारा नरसिंहपुर, तेंदूखेड़ा, करेली, गाडरवारा,सालेचौका के परिजनों, अनेक ग्रामीण प्रज्ञा मंडलों के अलावा स्थानीय ग्रामवासियों द्वारा गायत्री महायज्ञ में समय दान, श्रमदान, सहयोग की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए,सबके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पंच कुण्डीय गायत्री यज्ञ

जरूरी खबरें