Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

11 बजे से जनसुनवाई का आयोजन तहसील कार्यालय गाडरवारा में : मंगलवार 16 दिसम्बर को अनुभाग गाडरवारा में कलेक्टर की अध्यक्षता में जनसमस्या निवारण हेतु आयोजित होगी जनसुनवाई

Aditi News Team

Mon, Dec 15, 2025

मंगलवार 16 दिसम्बर को अनुभाग गाडरवारा में कलेक्टर की अध्यक्षता में जनसमस्या निवारण हेतु आयोजित होगी जनसुनवाई

नरसिंहपुर। जिले के दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आम नागरिक अपनी छोटी- बड़ी समस्याएं एवं शिकायतें लेकर जिला मुख्यालय आते हैं। दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों को होने वाली अनावश्यक असुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह द्वारा अनुभाग स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया है, जिसमे कलेक्टर उपस्थित रहेंगी। साथ ही अन्य विभागों के जिला अधिकारी उक्त जनसुनवाई में वीसी के माध्यम से जुड़े रहेंगे।

इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार 16 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से जनसुनवाई का आयोजन तहसील कार्यालय गाडरवारा में किया जाएगा। जनसुनवाई के दौरान आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया जाएगा।

Tags :

गाडरवारा एसडीएम

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर

जनसुनवाई

जरूरी खबरें