Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

तेज आवाज में डीजे बजाने पर संचालक पर ₹5,000 का चालान

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

आद्य शंकराचार्य की 2533वीं जयन्ती आयोजित : आदि शंकराचार्यजी के 2533वीं पावन जयंती पर्व पर वाराणसी के शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्या मठ प्रांगण में भक्तों द्वारा

Aditi News Team

Thu, Apr 23, 2026

आद्य शंकराचार्य की 2533वीं जयन्ती आयोजित

गोटेगांव - श्रीविद्या मठ, वाराणसी भगवान आदि शंकराचार्यजी के 2533वीं पावन जयंती पर्व पर वाराणसी के शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्या मठ प्रांगण में शंकराचार्य जी के भक्तों द्वारा आदि शंकराचार्य जी का षोडशोपचार पूजन, अष्टोत्तर शतनाम से अर्चन किया गया।

अखिल भारतीय आध्तात्मिक उत्थान मंडल द्वारा शंकराचार्य जी द्वारा रचित भज गोविंदम् का पाठ किया गया।

श्री काशी विदुषी परिषद् की सावित्री पाण्डेय जी ने कहा कि सनातन धर्म यदि सुरक्षित है तो आदि शंकराचार्य जी के कारण। उनके द्वारा दिया गए ज्ञान का उपदेश हम सभी को अपने जीवन में पालन करना चाहिए।

अविनाश चन्द्र जी के द्वारा निर्वाण षट्कम् का पाठ किया गया।

भगवान शंकराचार्य का पूजन कर सभी ने गौ माता राष्ट्र माता के अभियान की सफलता की प्रार्थना की।

उक्त जानकारी शंकराचार्यजी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने दी है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से साध्वी पूर्णाम्बा, साध्वी शारदाम्बा, महिला मंडली से सावित्री पाण्डेय, लता पाण्डेय आदि माताएं, अविनाश चन्द्र, आरती चन्द्र, हजारी कीर्ति नारायण शुक्ल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें