Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में जैनधर्म के आठवें तीर्थंकर : कुण्डलपुर में भगवान श्री चंद्रप्रभु जी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर भक्तों ने मंगल अभिषेक कर निर्वाण लाडू अर्पण किया

Aditi News Team

Mon, Feb 23, 2026

कुण्डलपुर में भगवान श्री चंद्रप्रभु जी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर भक्तों ने मंगल अभिषेक कर निर्वाण लाडू अर्पण किया

कुण्डलपुर दमोह।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में जैनधर्म के आठवें तीर्थंकर भगवान श्री चंद्रप्रभु जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 23फरवरी2026 को धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान हुआ । अत्यंत भक्ति भावपूर्वक निर्वाण कांड वाचन के साथ निर्वाण लाडू श्री चरणों में समर्पित किया गया। जैनधर्म के आठवें तीर्थंकर श्री चंद्रप्रभु भगवान तीर्थराज सम्मेदशिखर के ललितकूट से फाल्गुन सुदी सप्तमी जेष्ठा नक्षत्र में 1000 मुनिराजो के साथ मोक्ष पधारे।सम्मेदशिखर की इसी ललितकूट से 984 अरब 72 करोड़ 80 लाख 84 हजार 595 मुनि मोक्ष गए । प्रचार मंत्री जयकुमार जैन जलज ने बताया कि इस अवसर पर प्रथम अभिषेक, शांतिधारा, ऋद्धि कलश, निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य श्रेष्ठी श्री मुकेश कुमार अतिशय जैन नोएडा, एमपी जैन मनीष जैन जयपुर, हर्षल विपिन जैन गाजियाबाद ,अनिल चांदवाड़़ स्व.ताराचंद चांदवाड़ जयपुर, कनक माला श्रीपाल जैन उदयपुर ,सबल संजीव जैन बालाघाट, आदित्य चिराग आजाद जैन जबलपुर ,ओमप्रकाश देवीलाल जैन उदयपुर, शशिपाल जैन स्व. भवरलाल जैन उदयपुर, राकेश प्रदीप अमित जैन विदिशा आदि श्रद्धालु भक्तों ने सौभाग्य प्राप्त किया।

सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कुंडलपुर दमोह

जरूरी खबरें