Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

सही पाए जाने पर विक्रेता पर एफआईआर

सड़कों और राजमार्गों पर निराश्रित गोवंश की दुर्घटनाओं, रेस्क्यू, उपचार और संरक्षण की समस्याओं को लेकर गो सेवकों ने

गाडरवारा व सांईखेड़ा के पटवारी 05 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर : मप्र.पटवारी संघ भोपाल के आवाहन पर गाडरवारा एवं सांईखेड़ा के पटवारी बस्ता जमा कर हड़ताल पर बैठे

Aditi News Team

Wed, Aug 5, 2026

मप्र.पटवारी संघ भोपाल के आवाहन पर गाडरवारा एवं सांईखेड़ा के पटवारी हड़ताल पर बैठे

आपको बता दे कि मप्र.पटवारी संघ भोपाल के आवाहन पर गाडरवारा एवं सांईखेड़ा के पटवारी भी 05 सूत्रीय मांगों का निराकरण न होने पर चरणबद्ध अनिश्चितकालीनत हड़ताल पर बैठ गए हैं।

पटवारियो के हड़ताल पर जाने के प्रमुख कारण पांच है जिसमें सर्व प्रथम एवं प्रमुख मांग वेतन विसंगति की है, वहीं आवास भत्ता, यात्रा भत्ता, एवं अतिरिक्त हल्का भत्ता बढ़ाने की मांग भी शामिल है जो कि पटवारी विगत कई वर्षों से लगातार सरकार से कर रहे हैं।

गाडरवारा के पटवारियों ने भी 05 सूत्रीय मांगों का निराकरण न होने पर प्रदेश में चल रही चरणबद्ध अनिश्चितकालीनत हड़ताल को लेकर तहसील कार्यालय में बस्ता जमा कर बीटीआई स्कूल के पास NTPC हॉल में हड़ताल पर बैठने की सूचना गाडरवारा तहसीलदार प्रियंका नेताम को पत्र देकर प्रदान की है।

आगे देखना यह है कि पटवारियों की चरणबद्ध अनिश्चितकालीनत हड़ताल कब तक जारी रहेगी क्योंकि इस हड़ताल से शासकीय कार्य एवं किसानों के कार्य भी जरूर प्रभावित होंगे।

Tags :

अदिति न्यूज (सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर,कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

तहसीलदार गाडरवारा प्रियंका नेताम

गाडरवारा एसडीएम प्रगति वर्मा

जरूरी खबरें