Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

अपहरण के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया

गुरु पूर्णिमा पर दादाजी के जयकारों से गूंज उठा नगर साईखेड़ा : गुरू पूर्णिमा के पावन उपलक्ष में साईं खेड़ा में दादा धोनी वाले के दरबार में उमड़ा भक्तों का जन सैलाब

Aditi News Team

Thu, Jul 30, 2026

साईखेड़ा में गुरु पूर्णिमा पर दादाजी के जयकारों से गूंज उठा नगर

साईखेड़ा।गुरू पूर्णिमा के पावन उपलक्ष में दादा धूनी वाले के दरबार में उमड़ा भक्तों का जन सैलाब, रोड पर लगी वाहनों की लंबी कतार,गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर साईखेड़ा स्थित दादा धूनी वाले के दरबार में श्रद्धा भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही दादा के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए देश-प्रदेश विभिन्न अंचलों से पहुंचे श्रद्धालुओं का भारी जन सैलाब उमड़ा दर्शन के लिए लगी लंबी करें, दादाजी के जयकारों से गूंज उठा ।साईखेड़ा नगर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रात काल से ही दादा महाराज की समाधि एवं दरबार का अद्भुत श्रंगार किया गया महाआरती के साथ निशान पूजन, गुरु वंदना और महाप्रसाद का आयोजन चलता रहा।मंदिर समिति और स्थानीय सेवा भाव समितियां द्वारा आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शीतल पेयजल महाप्रसादी शिल्पाहार की व्यापक व्यवस्था की गई ।भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के उत्तम इंतजाम किए गए।जिससे आने वाले दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की समस्या पैदा ना हो।भजन कीर्तन का आयोजन सुबह से ही चालू रहा, आजकल ऐसी श्रद्धा भक्ति भाव का अद्भुत संगम शायद ही कहीं देखने को मिलता है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सांईखेड़ा धूनी वाले दादा दरबार

जरूरी खबरें