Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

जल संरक्षण का दिया गया संदेश

चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगभग 65 होटल एवं ढाबों की सघन चेकिंग की गई,10 होटल-ढाबा संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही

जिले के सड़क मार्गों से कोयला, फ्लाई ऐश, खनिज वाहक एवं अन्य भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन विनियमित करने का आदेश जारी

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

बिहार सरकार में मंत्री और पटना की बांकीपुर सीट विधायक को सौंपी कमान : नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

Aditi News Team

Sun, Dec 14, 2025

नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए बिहार सरकार में मंत्री और पटना की बांकीपुर सीट से पांच बार के विधायक नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार के मंत्री श्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

45 वर्षीय नितिन नबीन वर्तमान में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार की एनडीए सरकार में पथ निर्माण मंत्री हैं। वे दिवंगत बीजेपी नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं और पार्टी में लंबे समय से संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाते आए हैं। हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने बांकीपुर सीट से रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन की नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि वे एक मेहनती कार्यकर्ता हैं और उनकी ऊर्जा तथा समर्पण से पार्टी आगे मजबूत होगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इसे बिहार के लिए गौरव की बात बताया और नबीन को शुभकामनाएं दीं।

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब पार्टी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल पूरा हो चुका है और संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। नितिन नबीन पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बन गए हैं।इस फैसले से बिहार में बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे पूर्वी भारत में पार्टी की मजबूती के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

जरूरी खबरें