Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

श्रद्धालु भक्तों द्वारा अभिषेक कर निर्वाण लाडू चढ़ाया जायेगा : कुण्डलपुर में प्रथम तीर्थंकर पूज्य बड़ेबाबा श्री आदिनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव

Aditi News Team

Fri, Jan 9, 2026

कुण्डलपुर में प्रथम तीर्थंकर पूज्य बड़ेबाबा श्री आदिनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव एवं पूज्य बड़े बाबा उच्चासन दिवस17जनवरी को धूमधाम से मनाया जायेगा।

श्रद्धालु भक्तों द्वारा अभिषेक कर निर्वाण लाडू चढ़ाया जायेगा

कुणवडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में महा समाधिधारक संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य विद्या शिरोमणि पूज्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर पूज्य बड़े बाबा श्री आदिनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव 17 जनवरी 2026 को बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा ।इस अवसर पर पूज्य बड़े बाबा का उच्चासन दिवस भी धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रचार मंत्री जयकुमार जैन जलज ने बताया कि 20 वर्ष पूर्व 17 जनवरी सन् 2006 में युगश्रेष्ठ परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के ससंघ मंगल सानिध्य में हजारों हजार श्रद्धालु भक्तों की साक्षी में आज ही के दिन पूज्य बड़े बाबा पुराने मंदिर से नए मंदिर में उच्चासन पर विराजमान हुए थे। इस अवसर पर प्रातः श्री भक्तामर महामंडल विधान ,बड़ेबाबा महामंडल विधान पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक रिद्धिकलश, शांतिधारा पूजन होगी । अत्यंत भक्तिभाव पूर्वक पूज्य बड़े बाबा के श्री चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित किया जायेगा। इस अवसर पर मिष्ठान वितरण किया जाएगा। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना, पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती की जायेगी। कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ सहित पदाधिकारी सदस्यों ने श्रद्धालु भक्तों से कुण्डलपुर पधारकर धर्म लाभ लेने हेतु अनुरोध किया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कुंडलपुर बड़े बाबा

जरूरी खबरें