Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

लोगों की समस्याओं का हुआ तुरंत निराकरण

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

सूखाखेरी मे विष्णु महायज्ञ का कल होगा समापन : भगवान राम के चरित्र से प्रेरणा लेने की जरूरत -राम स्वरुपाचार्य ज़ी महाराज कलयुग मे भाई भाई का विरोधी - अंकुश ज़ी महाराज

Aditi News Team

Fri, Feb 27, 2026

भगवान राम के चरित्र से प्रेरणा लेने की जरूरत -राम स्वरुपाचार्य ज़ी महाराज

कलयुग मे भाई भाई का विरोधी - अंकुश ज़ी महाराज

सूखाखेरी मे विष्णु महायज्ञ का कल होगा समापन

गाडरवारा। क्षेत्र के समीपी ग्राम सूखाखेरी में 45 वां श्री विष्णु महायज्ञ एवं मानस सम्मेलन अंतिम दौर मे पहुँच गया है । यज्ञ में प्रतिदिन बड़ी संख्या मे धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित होकर यज्ञ शाला की परिक्रमा एवं प्रवचनों का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे है। यज्ञ मे प्रतिदिन देव पूजन, हवन,आरती आदि धार्मिक आयोजन हो रहे है।आज 28 फरवरी दिन शनिवार को पूर्ण आहुति एवं भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा। शुक्रवार को प्रवचन कार्यक्रम मे जगतगुरु कामदगिरी पीठाधीश्वर श्री रामस्वरूपाचार्य ज़ी महाराज ने कहा कि चित्रकूट धाम की महिमा बताई उन्होंने कहा कि भगवान राम ने वनवास मे काफ़ी समय बिताया था। उन्होने रामायण की विभिन्न चौपाइयो के माध्यम से कहा कि जटायु ने माता सीता की रक्षा मे अपने प्राणो को न्योछावर कर दिया था। उन्होंने हनुमान ज़ी की प्रभु भक्ति की महिमा का बखान करते हुए कहा कि वह संजीवनी बूटी लाने के लिए पूरा पहाड़ उठाकर ले आये थे। यज्ञ मे रात्रि के समय प्रवचन सुनाते हुए कथावाचक अंकुश ज़ी महाराज ने महाभारत प्रसंग पर कहा कि कौरव पांडव भाई भाई थे लेकिन दुर्योधन की वजह से उनमे इतना द्वेष बढ़ा कि भीषण युद्ध तक हो गया। दुर्योधन मामा शकुनि के इशारे पर काम करता था। उन्होंने कहा कि आज भी धन, संपत्ति के लिए भाई भाई मे दूरियां बढ़ गईं है। यहाँ उल्लेखनीय है कि यज्ञ के आयोजन मे लोक कल्याण मंडल एवं समस्त ग्रामवासी पूरे मनोयोग से जुटे हुए है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें