Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

जप्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹1 लाख : नशे के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही में पुलिस द्वारा करीब 5 किलोग्राम अवैध गांजा

Aditi News Team

Sun, Jan 18, 2026

*"OPERATION EAGLE CLAW"*

अवैध नशे के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

• नशे के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही में पुलिस द्वारा करीब 5 किलोग्राम अवैध गांजा।

• जप्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹1 लाख है।

• एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध *"OPERATION EAGLE CLAW"* जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशे विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए वर्ष 2025 में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो को जप्त कर सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

इसी क्रम में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे *"OPERATION EAGLE CLAW"* के तहत अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी, गाडरवारा श्री रत्नेश मिश्रा के नेतृत्व में थाना डोंगरगांव पुलिस टीम को भ्रमण के दौरान एक व्यक्ति कल्याणपुर, रायपुर रोड़ पर पैदल दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर खुद को छुपाने की कोशिश करता प्रतीत हुआ संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उसे पकड़ा गया जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध गांजा जप्त किया गया है।

*थाना डोंगरगांव पुलिस की कार्यवाही :*

• आरोपी : शिवकुमार ढिमोले निवासी ग्राम चिर्रिया, थाना पलोहा, जिला नरसिंहपुर म.प्र.

• जप्त मादक पदार्थ : 4.788 किलोग्राम अवैध गांजा (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 1 लाख अनुमानित)

• वैधानिक कार्यवाही : धारा 8, 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डोगरगाँव, उप निरीक्षक प्रकाश पाठक, उपनिरी बबीता पहाड़े, सउनि शिशुपाल सिंह, प्रधान आरक्षक आकेश तिवारी, आरक्षक अकलेश्वर प्रताप, आरक्षक दिनेश पटैल एवं महिला आरक्षक गिनी तिवारी की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

डोंगरगांव थाना प्रभारी

जरूरी खबरें