Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

जुआ खेलते हुए 4 जुआड़ी, सट्टा पट्टी काटते 8 सटोरिए पुलिस गिरफ्त में। : नरसिंहपुर पुलिस की जुआड़ियों एवं सटोरियों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

Aditi News Team

Tue, Dec 9, 2025

नरसिंहपुर पुलिस की जुआड़ियों एवं सटोरियों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

• जुआ खेलते हुए 4 जुआड़ी, सट्टा पट्टी काटते 8 सटोरिए पुलिस गिरफ्त में।

• जुआड़ियों एवं सटोरियों से कुल लगभग ₹ 70 हजार रूपये नगद राशि, सट्टा पट्टी एवं ताश के पत्ते जप्त किए गए।

• जुआड़ियों से 4 मोबाईल, दो मोटरसाईकिल एवं स्कूटी भी जप्त।

जिले में जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखना, आपराधिक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक सशक्त करना है।

इसी क्रम में विगत दिवस जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए पुलिस टीमों द्वारा दबिश दी गई, जिसके परिणामस्वरूप 4 जुआड़ी एवं 8 सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ा गया है। आरोपियों से नगद राशि सहित जुआ-सट्टा सामग्री बरामद कर प्रासंगिक धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

थाना ठेमी :

आरोपी : कमलेश पटैल, निवासी सिमरी बडी, मनोज कृपलानी निवासी गोटेगांव, संदीप नामदेव निवासी गोटेगांव, पप्पू उर्फ नरेंद्र लोधी निवासी सिमरी बडी।

वैधानिक कार्यवाही : उक्त सभी आरेपियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

थाना गोटेगांव :

आरोपी : दुलीचंद चौधरी, अभिषेक चौधरी दोनों निवासी ग्राम बगासपुर थाना गोटेगाँव, जिला नरसिंहपुर।

थाना करेली :

आरोपी : रविशंकर कोरी निवासी ग्राम इमलिया, सरदार सिह चौधरी निवासी ग्राम पिपरिया राकई, पुष्पेन्द्र दुवे निवासी ग्राम कुम्भी।

थाना गाडरवारा :

आरोपी : संजय कहार, कार्तिक बाथरे दोनों निवासी जगदीश वार्ड गाडरवारा, दीपक कौरव निवासी शिवाजी वार्ड गाडरवारा।

वैधानिक कार्यवाही : उक्त सभी आरेपियों के विरूद्ध थाना गोटेगांव, थाना करेली एवं गाडरवारा में धारा 4 (क) एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

जप्ती : जुआड़ियों एवं सटोरियों से कुल लगभग ₹ 70 हजार रूपये नगद राशि, सट्टा पट्टी एवं ताश के पत्ते जप्त किए गए हैं। कार्यवाही के दौरान जुआड़ियों से 4 मोबाईल, दो मोटरसाईकिल एवं स्कूटी भी जप्त।

*पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।*

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें