Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

सही पाए जाने पर विक्रेता पर एफआईआर

सड़कों और राजमार्गों पर निराश्रित गोवंश की दुर्घटनाओं, रेस्क्यू, उपचार और संरक्षण की समस्याओं को लेकर गो सेवकों ने

लापता हुई मासूम बच्ची का शव जंगल में मिलने से क्षेत्र में सनसनी : नरसिंहपुर पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे

Aditi News Team

Thu, Aug 6, 2026

रिपोर्टर आशीष साहू

लापता हुई तीसरी क्लास में पढ़ने वाली मासूम की मौत,जंगल में मिला शव

पुलिस जांच में जुटी,पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे

गोटेगांव थाना अंतर्गत ग्राम गौरतला में देर रात मासूम बच्ची का शव जंगल में मिलने से क्षेत्र में शोक और सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार बच्ची बीते दिवस स्कूल पढ़ने गई और लापता हो गई थी। पूरी रात पुलिस और परिजनों द्वारा तलाश के दौरान बीती रात ग्राम गौरतला के पास जंगल में बच्ची का शव मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात कारणों से मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। और पूरे गांव में पुलिस जांच पड़ताल में सर गर्मी से लगी हुई है । उक्त घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Tags :

बड़ी खबर

ब्रेकिंग न्यूज

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

गोटेगांव एसडीओपी मनीष त्रिपाठी

जरूरी खबरें