Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

गुढ भट्टी के पास बने कमरे मे रखी पेटी को चुराने वाले : थाना करेली अंतर्गत चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय चोर नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में

Aditi News Team

Sat, Feb 14, 2026

थाना करेली अंतर्गत चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय चोर नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में

दिनांक 14.01.2026 को प्रार्थी अनीश खान पिता भूरा खान, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम गादला, थाना भोपा जाल, जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) द्वारा थाना करेली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसने राजेश रघुवंशी निवासी करेली की गुढ़ भट्टी, ग्राम छितापार से किराये पर लिया था। दिनांक 12.01.2026 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर नगद रूपये लेकर चला गया है।

पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अज्ञात चोरों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी, नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में थाना करेली पुलिस की टीम का गठन किया जाकर आरोपियों की तलाश की गयी। जिसके परिणाम स्वरूप तकनीकी माध्यम से प्राप्त जानकारी अनुसार राजा सक्सेना, रजत हरिजन एवं शिवा उर्फ शिवकुमार हरिजन को गिरफ्त में लेकर गहनता से पूछताछ की गयी जिन्होने उक्त चोरी की घटना घटित करन स्वीकार किया गया है।

आरोपियों द्वारा स्वीकार किया गया कि तीनों ने मिलकर गुढ भट्टी के पास बने कमरे मे रखी पेटी को चुराने की योजना बनायी तथा योजना के अनुसार शिवा ने कमरे के अंदर से लोहे की पैसो से भरी पेटी चुराकर ले गया जिसको व घटना स्थल से कुछ दूरी पर ले जाकर पेटी खोलकर उसमे रखे पैसे निकालकर आपस मे बटवारा कियो एवं थैली मे रखकर वही गुढ भट्टी के पास झाडियो मे गाढ दिये ताकि गुढ भट्टी बंद होने पर पैसा ले जायेगे व शेष पैसा लेकर गांव जाने के बहाने निकल गये थे जो बाद मे भोपाल, हरिद्वार, उज्जैन मे भ्रमण करते रहे जो अपने साथ ले गये पैसे खाने पीने एवं भ्रमण मे खर्चा कर दिये।

*गिरफ्तार आरोपी :*

1. राजा सक्सेना निवासी ग्राम गादला, थाना भोपा, जिला मुजफ्फनगर (उ.प्र.)।

2. रजत हरिजन निवासी ग्राम गादला, थाना भोपा, जिला मुजफ्फनगर (उ.प्र.)।

3. शिवा उर्फ शिवकुमार चमार निवासी ग्राम गादला, थाना भोपा, जिला मुजफ्फनगर (उ.प्र.)।

*बरामदगी :* आरोपियों से चोरी किए गए रूपयों में से लगभग 3 लाख 25 हजार रूपये बरामद किए गए है।

*वैधानिक कार्यवाही :* आरोपियों के विरूद्ध धारा 305 ए बीएनएस का अपराध पंजीवद्ध किया गया है।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिकाः* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी करेली निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे, उनि अनिल अजमेरिया, सउनि अवधेश बघेल, प्रधान आरक्षक उमेश पटेल, कुलदीप सोमकुंवर, आरक्षक राजेश बागरी, आरक्षक कपिल राजपूत, आरक्षक सचिन पटेल, आरक्षक पुष्पेन्द्र सेन एवं प्र.आर. देवेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक कुमुद की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

करेली पुलिस

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें