Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

मामूली विवाद पर सगे भाई की फावड़ा मारकर की गई हत्या : भाई की हत्या करने वाले आरोपी को चंद घंटों में नरसिंहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Wed, Dec 24, 2025

भाई की हत्या करने वाले आरोपी को चंद घंटों में नरसिंहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

• मामूली विवाद पर सगे भाई की फावड़ा मारकर की गई हत्या।

• अत्यधिक शराब के नशे में था आरोपी।

• फरार होने की फिराक में भाई का हत्यारा, पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार।

दिनांक 23.12.2025 की रात्रि लगभग 02:00 बजे, इंद्रा कॉलोनी, गाडरवारा स्थित एक घर में शराब के नशे में गाली-गलौज करने से मना करने पर शैलेष उर्फ शैलेन्द्र उर्फ तेजराम धानक द्वारा अपने छोटे भाई राकेश धानक पर फावड़ा से प्राणघातक हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। उक्त घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम तत्काल रवाना की गई। मौके पर पहुँचने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी घटना को अंजाम देने के उपरांत फरार हो गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी गाडरवारा, श्री रत्नेश मिश्रा के नेतृत्व में तत्काल एक विशेष जाँच टीम का गठन किया गया। टीम को त्वरित एवं निष्पक्ष जाँच के निर्देश दिए गए ताकि प्रकरण के आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हो सके।

*फरार होने की फिराक में भाई का हत्यारा, पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार :*

भाई की हत्या कर वाले आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु सघन प्रयास जारी किए गए जिसके परिणाम स्वरूप जानकारी मिली कि आरोपी फरार होने कि फिराक में है एवं वर्तमान में रेल्वे स्टेशन गाडरवारा में छिपकर बैठा हुआ है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम द्वारा प्रभावी घेराबंदी की जाकर आरोपी को गिरफ्त में सफलता प्राप्त हुयी।

*आरोपी :* शैलेष उर्फ उर्फ शैलेन्द्र उर्फ तेजराम धानक निवासी इन्द्रा कालोनी आजाद वार्ड गाडरवारा।

*वैधानिक कार्यवाही :* धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गाडरवारा, निरीक्षक विक्रम रजक, उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, महेन्द्र शुक्ला, आरक्षक रूपेन्द्र चैबे, बालकृष्ण रघुवंशी, सुजीत बागरी, ऐश्वर्य वेंकट, शिवम पटैल, देवेन्द्र सोनवंशी, रामसिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

गाडरवारा थाना प्रभारी विक्रम रजक

पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

गाडरवारा SDOP रत्नेश मिश्रा

जरूरी खबरें