Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

जिन किसानों ने अभी तक अपनी फार्मर आईडी नहीं बनाई है, वे जरूर बनवाएं : नरसिंहपुर,शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य

Aditi News Team

Mon, Feb 2, 2026

शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य

जिन किसानों ने अभी तक अपनी फार्मर आईडी नहीं बनाई है, वे जरूर बनवाएं

नरसिंहपुर।प्रभारी अधीक्षक भू- अभिलेख नरसिंहपुर ने बताया कि किसानों को शासकीय योजनाओं, सुविधाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा एग्रीस्टैक योजना के तहत फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र) को अनिवार्य किया गया है। शासन के नियमों के तहत भू- स्वामियों को फार्मर आईडी बनवाना जरूरी है। फार्मर आईडी न होने की स्थिति में अब किसानों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में ई- विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण के लिए एग्रीस्टैक (किसान रजिस्ट्री) डाटा का उपयोग किया जाएगा। इस नई प्रणाली के तहत सभी भू-धारी किसानों के लिए विशिष्ट फार्मर आईडी बनाने का कार्य किया जा रहा है। शासन का मुख्य उद्देश्य किसान रजिस्ट्री में दर्ज किसानों की जानकारी उनके भू- अभिलेखों से पूर्णत: लिंक करना है। इससे यह सुनिश्चित हो जाएगा कि सिस्टम में किसान की भूमि संबंधी जानकारी उपलब्ध रहे, जिससे उर्वरक का सटीक एवं सही वितरण हो सके।

फार्मर आईडी न बनवाने पर किसानों को भविष्य में शासन की योजनाओं व अन्य सुविधाओं से वंचित होना पड़ेगा। अत: सभी किसानों से आग्रह किया गया है कि वे अपने संबंधित पटवारी, सहायक अथवा सीएससी सेंटर में जाकर सम्पर्क कर अपनी फार्मर आईडी जरूरी बनवाएं, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ तत्परता से प्राप्त हो सके।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें