Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

नरसिंहपुर जिले में अब तक 623.4 मिमी वर्षा दर्ज : नरसिंहपुर जिले में एक जून से 20 अगस्त तक की अवधि में औसत रूप से कुल 623.4 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है

Aditi News Team

Thu, Aug 20, 2026

जिले में अब तक 623.4 मिमी वर्षा दर्ज

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले में एक जून से 20 अगस्त तक की अवधि में औसत रूप से कुल 623.4 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है। 20 अगस्त की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले की तहसील गाडरवारा में 3 मिमी, गोटेगांव में 22 मिमी, करेली में 5 मिमी और तेंदूखेड़ा में 4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि नरसिंहपुर में वर्षा शून्य दर्ज की गई है।

तहसीलदार भू- संसाधन एवं प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 अगस्त तक तहसील नरसिंहपुर में 714 मिमी, गाडरवारा में 686, गोटेगांव में 528 मिमी, करेली में 533 मिमी और तेंदूखेड़ा में 656 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 1036.4 मिमी वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील नरसिंहपुर में 934 मिमी, गाडरवारा में 1307 मिमी, गोटेगांव में 962 मिमी, करेली में 891 मिमी और तेन्दूखेड़ा में 1088 मिमी वर्षा हुई थी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें