Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

नर्सरी से कक्षा पांचवी तक के विद्यार्थियों को दो दिन के अवकाश घोषित : नरसिंहपुर कलेक्टर ने तापमान में निरंतर गिरावट व शीतलहर के कारण जिले के सभी स्कूलों के अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए

Aditi News Team

Mon, Jan 5, 2026

नरसिंहपुर। वर्तमान में तापमान में निरंतर गिरावट व शीतलहर के कारण जिले के अध्यनरत छात्र/ छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने नर्सरी से कक्षा पांचवी तक के छात्र / छात्राओं का 06 एवं 07 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि जिले में संचालित समस्त शासकीय/ अशासकीय/ सीबीएसई/ केन्द्रीय विद्यालय/ नवोदय विद्यालय/ अनुदान प्राप्त शालाओं में कोई भी शैक्षणिक संस्था आगामी आदेश तक प्रातः 10 बजे के पूर्व संचालित नहीं किया जाएगा। साथ ही पूर्व से निर्धारित परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर,कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जिले के समस्त स्कूल

जरूरी खबरें